जनपद सिद्धार्थनगर। दिनांक 19 मई 2026
दुष्कर्म के वांछित आरोपी को थाना त्रिलोकपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
जनपद,सिद्धार्थनगर। डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व बृजेश कुमार वर्मा क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज के कुशल निर्देशन में व हरेकृष्ण उपाध्याय प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर मय टीम द्वारा आज दिनांक 19.05.2026 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 68/2026 धारा 69(1),87,137(2),115(2) बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त राजकुमार गौतम पुत्र अशोक कुमार गौतम निवासी पटना थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर को सोहना तिराहा से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय भेजा।इस सराहनीय कार्रवाई में हरेकृष्ण उपाध्याय प्रभारी, मुख्य आरक्षी अदनान शेख, आरक्षी अशोक कुमार वर्मा शामिल रहे।

