Wed. May 20th, 2026

परिजनों से बिछड़ गए दिमागी रुप से अस्वस्थ 14 वर्षीय बच्चे को थाना शिवनगर डिडई पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द

जनपद सिद्धार्थनगर। दिनांक 19 मई 2026

परिजनों से बिछड़ गए दिमागी रुप से अस्वस्थ 14 वर्षीय बच्चे को थाना शिवनगर डिडई पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द

थाना शिवनगर डिडई की मिशन शक्ति टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए दिमागी रुप से अस्वस्थ बच्चा (उम्र लगभग 14 वर्ष) जो परिजनों से बिछड़ गया था को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया

आज दिनांक 19.05.2026 को डॉ0 अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा चलाए जा रहे “महिला सशक्तिकरण, एंटी रोमियो अभियान एवं महिला सुरक्षा/जागरूकता अभियान” के क्रम में, प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर एवं शुबेन्दु सिंह क्षेत्राधिकारी बांसी के कुशल पर्यवेक्षण में तथा बृजेश सिंह थानाध्यक्ष थाना शिवनगर डिडई के निर्देशन में थाना शिवनगर डिडई पर प्राप्त प्रार्थना पत्र में आवेदक त्रिभुवन ग्राम मसीना खास थाना शिवनगर डिडई जनपद सिद्धार्थ नगर द्वारा बताया गया की उनके पुत्र हरभजन उम्र लगभग 14 वर्ष जो दिमागी रूप से अस्वस्थ है भटक कर घर से कहीं चले गए हैं।थाने की मिशन शक्ति टीम द्वारा तलाश की जा रही थी इसी दौरान करही चौराहे पर कुछ व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि एक बच्चा जो कहीं से भटक कर करही चौराहे पर आ गया था। मिशन शक्ति टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए करही चौराहे से बच्चे को सकुशल बरामद कर थाना लाया गया व पूछताछ कर लड़के के मां-बाप से जारीये दूरभाष संपर्क करके थाने पर बुलाकर पहचान बच्चे द्वारा कराई गई तत्पश्चात लड़के को उसके पिता त्रिभुवन ग्राम मसीना खास थाना शिवनगर डिडई जनपद सिद्धार्थ को सुपुर्द किया गया। मिशन शक्ति थाना शिवनगर डिडई टीम की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही से परिजनों एवं स्थानीय जनता द्वारा पुलिस टीम की भूरि-भूरि सराहना की गई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *