नवोदय विद्यालय में गंदगी मिलने पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी, प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति
बांसी/सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने सोमवार को व्था पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, ल बांसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया, जिसमें सभी शिक्षक उपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं के साथ बालक-बालिका छात्रावास और भोजनालय का भी निरीक्षण किया। विद्यालय परिसर और मैदान में गंदगी तथा घास मिलने पर जिलाधिकारी ने
कड़ी नाराजगी जताई। जिलाधिकारी ने डिप्टी कमिश्नर, नवोदय विद्यालय समिति, लखनऊ को प्रधानाचार्य के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए संस्तुति पत्र भेजने का निर्देश दिया। साथ ही विद्यालय परिसर की साफ सफाई व्यवस्था तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विद्युत व्यवस्था, विशेषकर जनरेटर की स्थिति को सुधार करने को कहा,जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि 15 दिनों के भीतर साफ-सफाई और विद्युत व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो जिम्मेदारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

