थाना उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर: दिनांक 21 मई 2026
नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में वांछित अभियुक्त को थाना उसका बाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
जनपद सिद्धार्थनगर। डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में, प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन विश्वजीत सौरयान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण, संतोष कुमार तिवारी प्रभारी निरीक्षक थाना उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 40/2026 धारा 65(1) B.N.S. व 5/6 पाक्सो एक्ट व 9/10/11 बाल विवाह प्रतिबंध अधिनियम से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त अब्दुल गनी शेख पुत्र अब्दुल्लाह शेख निवासी ग्राम कम्हरिया घाट थाना राजेसुल्तानपुर जनपद अम्बेडकर नगर हाल पता कमरा नं0 5 बालु पावसे चल भट्ठी पाड़ा एलबीएस रोड भांडुप पी मुम्बई को थानाक्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय भेजा।इस सराहनीय कार्य में उ0नि0 अरविन्द कुमार द्विवेदी,आरक्षी अवनीश कुमार यादव शामिल रहे।

