Mon. Oct 12th, 2026

वर्षों बाद गजेहड़ी उर्फ माधवनगर के ग्रामीणों में खुशी की लहर,विधायक वर्मा की पहल पर शुरू हुआ सड़क निर्माण कार्य

वर्षों बाद गजेहड़ी उर्फ माधवनगर के ग्रामीणों में खुशी की लहर,विधायक वर्मा की पहल पर शुरू हुआ सड़क निर्माण कार्य

News17 india संवाददाता, सिद्धार्थनगर, बढ़नी। गजेहड़ी उर्फ माधवनगर की जर्जर सड़क को करीब बीस साल बाद नया जीवन मिला है। ग्रामीणों के अनुसार करीब 20 वर्ष पूर्व मंडी समिति की तरफ से इस सड़क का निर्माण कराया गया था, उसके बाद से आज तक इस सड़क पर मरम्मत को लेकर कोई भी कार्य नहीं हुआ। पूरी सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी थी, जिससे ग्रामीणों, किसानों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। बताते चलें कि करीब दर्जनों गांवों का इस सड़क से आना-जाना है। लेकिन किसी को भी इस सड़क से जैसे कोई मतलब ही नहीं रहा। यहाँ देखा जाए तो इसी ग्राम सभा के लोग कई बार ब्लॉक प्रमुख भी रहे हैं और इसी ग्राम सभा के लोग भाजपा के ऊंचे पदों पर हैं, लेकिन अगर बारिश हो जाए तो कोई भी ऐसा रास्ता नहीं है जिससे बच्चे स्कूल जा
सकें या गर्भवती महिला अस्पताल जा सके।

ग्रामीणों ने बताया कि बारिश में तो करीब अनगिनत लोगों का एक्सीडेंट हुआ है, जिसमें कई राहगीरों को चोट भी लगी, लेकिन इस गांव के विकास हेतु किसी भी नेता को कोई फर्क नहीं पड़ा। यहां तक कि सांसद जगदंबिका पाल ने कई बार इस सड़क को बनवाने का वादा करके गांव वालों को गुमराह कर वोट लेकर सांसद तो बन गए, लेकिन सड़क बनवाने का वादा भूल गए। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि अपना दल (एस) के विधायक विनय वर्मा गांव में पहली बार ही आए, तभी गांव वालों से वादा किया और मामले को संज्ञान में लेते हुए इस सड़क के लिए कड़ी मशक्कत की। जिसका निर्माण कार्य शुरू हो गया है।

ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग को उन्होंने शासन-प्रशासन तक पहुंचाया और लगातार प्रयास करके सड़क को स्वीकृत करवाया। और आज जब इस सड़क पर गिट्टी और रोड़ा पड़ना शुरू हुआ तो पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।ग्रामीणों ने विधायक विनय वर्मा का आभार जताते हुए जय-जयकार की। ग्रामीणों का कहना है कि ’20 साल से इस सड़क पर कोई सुनवाई नहीं हुई थी, विनय वर्मा ने ही हमारी सुनी। और उनके प्रयास से ही आज हमारे गांव की सड़क बन रही है।’ फिलहाल निर्माण कार्य थोड़ा धीरे चल रहा है, लेकिन गांव के लोगों को आस है कि जल्द ही सड़क पर आवागमन शुरू हो जाएगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *