सिद्धार्थनगर/सराहनीय कार्य दिनांक 15.11.2020
नेपाली शराब की तस्करी करने वाला 01 अभियुक्त को शोहरतगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार
राम अभिलाष त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में “अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान” के अऩ्तर्गत मायाराम वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ राणा महेन्द्र प्रताप सिंह व प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ राजेन्द्र बहादुर सिंह के निर्देशन में आज दिनांक 15.11.2020 को चौकी प्रभारी खुनुवा उ.नि. विक्रम अजीत राय मय हमराह हे.का. उमेश चन्द यादव, का. अनुराग तिवारी द्वारा साप्ताहिक बाजार खुनुवा से 01 अभियुक्त को 29 शीशी नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । जिनके विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 290/20 धारा 60/63 आबकारी अधि. पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी ।
गिरफ्तार अभियुक्त –
शिशुपाल गिरी पुत्र परशुराम गिरी सा. छतहरी थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
उ.नि. विक्रम अजीत राय चौकी प्रभारी खुनुवा थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर
हे.का. उमेश चन्द यादव चौकी खुनुवा थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर
का. अनुराग तिवारी चौकी खुनुवा थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर।
(न्यूज़ 17 इंडिया एडिटर इन चीफ विजयकुमारमिश्रा)
