दिनांक 20-06-2020
नोवेल कोरोना वायरस महामारी के दृष्टिगत लगाए गए निषेधाज्ञा/लॉकडाउन धारा 144 का उल्लंघन करने वालो के ऊपर जनपदीय पुलिस ने की कार्यवाही
दिनांक 20-06-2020 नोवेल कोरोना वायरस महामारी के दृष्टिगत लगाए गए निषेधाज्ञा/लॉकडाउन तथा जनपद में धारा 144 का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों एवं फर्राटा भरने वाले वाहनों का ई-चालान व सीज करने की कार्यवाही हेतु विजय ढुल, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया है, इसी क्रम में आज दिनांक:-20-06-2020 को जनपदीय पुलिस बल द्वारा कुल 04 अभियोग पंजीकृत करके 16 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया ।
एम0वी0 एक्ट के अंतर्गत 120 वाहनों को चेक किया गया तथा कुल 68 वाहनों का चालान व 02 वाहनों को सीज कर कुल 90,100/- रुपये शमन शुल्क वसूल किया गया ।*
