सिद्धार्थनगर–दिनाँक-11 जून 2022
पीडब्ल्यूडी अभियंता द्वारा शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा को विकास कार्यो से संबंधित निर्गत पत्र की दी जानकारी
सिद्धार्थनगर। आज लोक निर्माण विभाग ( PWD) प्रांतीय खंड, के अधिकारीगण अशोक कुमार प्रेमी जी (अधिशाषी अभियंता), चन्द्र प्रताप सिंह (सहायक अभियंता) अशोक कुमार चौधरी (अवर अभियंता) सिद्धार्थनगर जिला के PWD के रेस्ट हाउस) में मिलकर शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सड़कों तथा अन्य निर्माण हेतु विकास के कार्यों हेतु हमारे द्वारा दिये गए प्रस्तावों पर जल्द ही कार्य शुरु हो जाने का आश्वासन विभाग के अभियंता द्वारा दिया गया। उपस्थिति अधिकारीयों ने उत्तर-प्रदेश शासन द्वारा विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ में विकास कार्यों से संबंधित निर्गत पत्र भी हमें सौंपा। जिसमें प्रस्तावित सड़क की योजनाओं के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों की सूची संलग्न है।
आगामी वित्तीय वर्ष 2022-23 में शोहरतगढ़ विधानसभा में कुल 23 सड़कों का निर्माण कार्य क्रमश: करीब 57.85 किमी अनुमानित कुल लागत 5949 (लागत रु० लाख में) एवं 04 सड़को का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण 29 किमी लंबी सड़कों का प्रस्तावित कार्य लगभग 7253.50 (लागत रु० लाख में) लागत से होना है। विनय वर्मा ने कहा कि विधानसभा शोहरतगढ़ का विकास ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। शोहरतगढ़ का सपना पूरा करने की दिशा में हम निरंतर आगे प्रयास कर रहे हैं। और आगे भी देवतुल्य जनता के लिए विकास कार्य निरंतर करते रहेंगे। विधायक विनय वर्मा ने समस्त क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया ।

