पुरषोत्तम मास में प्रदोष व्रत पर शिवालयों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे
बेहद दुर्लभ संयोग में मंदिरों में तड़के से ही शुरू हो गए विशेष पूजा अनुष्ठान
प्रयागराज। अधिकमास के प्रदोष व्रत के अवसर पर प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने संगम स्नान के बाद भगवान शिव का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।मनकामेश्वर मंदिर में तड़के से ही विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए। मंदिर के महंत स्वामी श्रीधरानंद सरस्वती जी महाराज के सानिध्य में अभिषेक पूजन और रुद्रसूक्त के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मनकामेश्वर भगवान का भव्य श्रृंगार और महाआरती की गई।
स्वामी श्रीधरानंद सरस्वती ने बताया कि अधिकमास का प्रदोष व्रत बेहद दुर्लभ संयोग है। इसमें की गई शिव आराधना का फल अनंत गुना बढ़ जाता है। वहीं अरैल स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर में भी भक्तों की भारी भीड़ जुटी,सोमेश्वर महादेव का विशेष फूलों और फलों से मनमोहक श्रृंगार किया गया। कटघर स्थित प्रसिद्ध भोले गिरी मंदिर और दरियाबाग के तक्षक तीर्थ में विशेष पूजा-अर्चना मंदिर प्रबंध समिति द्वारा की गई। कालसर्प दोष निवारण के लिए भक्तों ने आहुतियां दीं। इसके अलावा राजरूपपुर 60फीट रोड स्थित शिव धाम मंदिर,पांडिला महादेव मंदिर में भी आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। मनकामेश्वर मंदिर में अभिषेक करते स्वामी श्रीधरानंद।श्रोत विज्ञप्ति आचार्य मोरध्वज शर्मा।

