Mon. Jun 15th, 2026

12 वर्षों में पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने लिखा विकास का नया अध्याय: सीएम योगी

12 वर्षों में पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने लिखा विकास का नया अध्याय: सीएम योगी

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित मीडिया संवाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि पिछले एक दशक से अधिक समय में भारत ने जो परिवर्तन देखा है, वह स्वतंत्र भारत के इतिहास में अभूतपूर्व है। केंद्र की मोदी सरकार ने गरीब, महिला, युवा व किसान को राजनीतिक विमर्श और विकास के केंद्र में रखकर योजनाओं को केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उन्हें जनांदोलन बनाकर धरातल पर उतारा।

सीएम योगी ने कहा कि 12 वर्षों में भारत ने आस्था व आर्थिकी के अद्भुत संगम, सुशासन, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक गौरव का नया अध्याय लिखा है। उप्र ने भी पीएम के विजन के अनुरूप विकास व सुशासन की नई पहचान बनाई है। मुख्यमंत्री ने लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि आज वैश्विक मंच पर आत्मविश्वास के साथ खड़े भारत की क्षमता को दुनिया स्वीकार कर रही है। प्रधानमंत्री ने योजनाओं के सफल क्रियान्वयन का ऐसा माडल प्रस्तुत किया, जिससे करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया।

वर्ष 2027 में लगेगी हैट-ट्रिक : पंकज चौधरी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर इसे विकास, सुशासन और जनभागीदारी का स्वर्णिम काल बताया है। उन्होंने कहा कि पिछले 4402 दिनों में देश ने केवल सरकार का बदलाव नहीं, बल्कि शासन की कार्यशैली और आम नागरिक के जीवन में व्यापक परिवर्तन देखा है। सरकार की योजनाओं ने गरीब, महिला, युवा और किसान को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *