सिद्धार्थनगर 27 मई 2021
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी पहुंचे सिद्धार्थनगर/ कोविड नियंत्रण कक्ष व स्वास्थ्य से जुड़ी तैयारियों का किया निरीक्षण

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथजी द्वारा हेलीकाप्टर से पूर्वान्ह 10ः57 बजे पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर में पहुॅचे। मुख्यमंत्री जी के निरीक्षण के दौरान मंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, शिशु कल्याण उ0प्र0 सरकार जय प्रताप सिंह, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 सतीश चन्द्र द्विवेदी, सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, मा0 विधायक डुमरियागंज राघवेन्द्र प्रताप सिंह, कपिलवस्तु श्यामधनी राही, शोहरतगढ़ अमर सिंह चौधरी, शिक्षक विधायक ध्रुवकुमार त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष भाजपा गोविन्द माधव, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद, जिलाधिकारी दीपक मीणा तथा पुलिस अधीक्षक राम अभिलाष त्रिपाठी साथ में उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ सर्वप्रथम एकीकृत कोविड नियंत्रण कक्ष, कलेक्ट्रेट, सिद्धार्थनगर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्रीजी को अवगत कराया कि कोरोना पाॅजिटिव होम क्वारन्टीन व्यक्तियों से प्रतिदिन फोन करके उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की जाती है। इसके अलावा कोविड-19 मरीजो से संबधित पोर्टल पर फीडिंग की जाती है तथा आर0आर0टी0 टीम की माॅनीटरिंग की जाती है।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ जी द्वारा कोविड टीकाकरण पंजीकरण कक्ष का निरीक्षण किया गया। इसके पश्चात टीकाकरण पंजीकरण के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। टीकाकरण कराने आये हुए लोगो से मुख्यमंत्री योगीजी द्वारा वार्ता की गयी। मुख्यमंत्री योगीजी ने ए0एन0एम0 से पूछा कि कौन सी वैक्सीन लगायी जा रही है। ए0एन0एम0 मीना शुक्ला ने मुख्यमंत्री जी को बताया कि कोविशील्ड वैक्सीन लगायी जा रही है। टीकाकरण के बाद 30 मिनट वेटिंग कक्ष में बैठाया जाता है। कोविशील्ड की दूसरी डोज 84 दिन बाद लगायी जायेगी।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथजी द्वारा ग्राम पंचायत जोगिया खास, विकास खण्ड जोगिया का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री जी द्वारा महिला ग्राम प्रधान से वार्ता की गयी। मुख्यमंत्री योगीजी ने महिला प्रधान से कहा कि निगरानी समिति के साथ मिलकर सहयोग करे। निगरानी समिति से जानकारी ली गयी कि गांव में कितने लोग कोरोना पाॅजिटिव आये है। कोविड-19 पाॅजिटिव मरीजो के सम्पर्क में आने वाले तथा कोरोना के लक्षण वाले लोगो को मेडिकल किट दी गयी हैै तथा जांच भी हो गयी है। इसके साथ ही कोविड-19 लक्षण वाले लोगो की जांच की जा रही है। मुख्यमंत्री योगीजी द्वारा प्रवासी मजदूरो के बारे में भी जानकारी प्राप्त की गयी। उन्होंने कहा कि हम सभी को कोरोना के साथ दिमागी बुखार से भी लड़ना है। सभी लोग वैक्सीन अवश्य लगवाये। मा0 मुख्यमंत्री योगी ने सभी लोगो को मास्क पहने, दो गज की दूरी बनाये रखने तथा सेनेटाइजर का प्रयोग करने के गुण बताये।
इसके पश्चात मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथजी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जोगिया का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा कोविड टीकाकरण कक्ष को देखा गया। मुख्यमंत्री योगी ने एम0ओ0आई0सी0 को निर्देश दिया कि कोविड वैक्सीन के बारे में लोगो को जागरूक करे तथा सभी का टीकाकरण कराये। कोई भी व्यक्ति वैक्सीन से छूटने न पाये। मा0 मुख्यमंत्री जी ने बताया कि जनपद सिद्धार्थनगर में 01 जून 2021 से 18 से 44 वर्ष के लोगो को कोविड-19 वैक्सीन सेन्टरो पर वैक्सीनेशन का कार्य प्रारम्भ होगा।
(न्यूज़ 17 इंडिया एडिटर इन चीफ विजयकुमारमिश्रा..)
