Fri. Oct 30th, 2026

थाना मोहाना पुलिस ने गुजरौलिया टोला बेलौहा हत्या काण्ड से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त को 24 घण्टे के भीतर किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त लोहे का रॉड बरामद

जनपद सिद्धार्थनगर। दिनांक 29.10.2026

थाना मोहाना पुलिस ने गुजरौलिया टोला बेलौहा हत्या काण्ड से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त को 24 घण्टे के भीतर किया गिरफ्तार,घटना में प्रयुक्त लोहे का रॉड बरामद

दिनांक 28.10.2026 को थाना मोहाना क्षेत्र के ग्राम गुजरौलिया टोला बेलौहा में एक युवक की लोहे की राड से सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी गयी थी। प्रकरण में थाना मोहाना पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 154/2026 धारा 103(1)/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश एवं प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन मे व विश्वजीत सौरयान (IPS), क्षेत्राधिकारी सदर, सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान गिरफ्तारी वांछित के तहत जितेन्द्र सिंह थानाध्यक्ष मोहाना सिद्धार्थनगर मय टीम द्वारा आज दिनांक 29.10.2026 को अभियोग उपरोक्त से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त अभिलाष उपाध्याय उर्फ डब्लू पुत्र स्व0 सूर्यमणि साकिन गुजरौलिया टोला बेलौहा थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर को मोहाना पुल से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:-1- मु0अ0सं0 152/2026 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम थाना मोहाना जनपद सि0नगर,
2- मु0अ0सं0 154/2026 धारा 103(1)/352/351(3) बीएनएस थाना मोहाना जनपद सि0नगर।

अभियुक्त को गिरफ्तार करने में जितेन्द्र सिंह थानाध्यक्ष मोहाना,उ0नि0 सर्वेश यादव,का0 प्रशान्त सिंह,का0 अशोक कुमार यादव,का0 आदर्श शुक्ला शामिल रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *