प्रदेश अध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन कौशल किशोर पांडे ने रोजगार सेवको का बकाया भुगतान करने हेतु आयुक्त ग्राम विकास विभाग उ0प्र0 को लिखा पत्र
रोजगार सेवकों को विगत लगभग 2 साल से मानदेय नहीं मिलने के कारण उनकी स्थिति सुधारने हेतु उदारता पूर्वक संज्ञान में लेने का विचार करें- के0के0 पाण्डेय
लखनऊ। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे ने आयुक्त ग्राम विकास विभाग उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ को पत्र लिखकर मांग किया है कि जनहित में, रोजगार सेवकों की माँगें उदारता पूर्वक स्वीकार कर इनकी स्थित सुधारने हेतु संज्ञान में लेने की कृपा करे,रोजगार सेवकों को विगत लगभग 2 साल से मानदेय नहीं मिला है। तथा 2015 से ई.पी.एफ का भुगतान नहीं हुआ है। ऐसे में ग्राम प्रधान संगठन उ0.प्र0.ऐसी स्थित को उचित नहीं मानता,इनकी माँगे सर्वथा उचित है। ग्राम प्रधान संगठन” इनकी माँगों का समर्थन करता है।ग्राम प्रधान संगठन अति विनम्र अनुरोध करता है कि कृपया इनकी सभी माँगे “जन हित” में शीघ्रातिशीघ्र पूरी करने की कृपा करे। तथा कृत कार्यवाही से संगठन को भी भी अवगत कराने की कृपा करे।

