लखनऊ,उत्तर प्रदेश: 23 दिसंबर 2025
प्रदेश अध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन के0के0 पांडे ने पीएम मोदी,श्रम रोजगार व ग्रामीण विकास मंत्रालय,भारत सरकार को निम्न 07विन्दुओं को नए योजना में शामिल किए जाने हेतु लिखा पत्र
उ0प्र0,लखनऊ,राष्ट्रीय पंचायती ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे ने प्रधानमंत्री मोदी,श्रम रोजगार मंत्रालय मनसुख मांडविया,ग्रामीण विकास मंत्रालय शिवराज सिंह चौहान,भारत सरकार,नई दिल्ली को पत्र लिखकर आग्रह पूर्वक निवेदन किया है कि विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एन्ड आजीविका मिशन ग्रामीण) विधेयक का ग्राम प्रधान संगठन स्वागत करता है।कृपया इस सम्बंध में आपसे आग्रह है कि निम्न 07 विन्दुओं को भी नए योजना में समायोजित किया जाए।
1) कृपया इस विधेयक के तहत नये पुराने तालावों का निर्माण, गहरीकरण, मिट्टी भराई, वॉटर रिचार्ज सिस्टम ठीक करने
जैसे काम कराये जायें। किन्तु यह काम मशीनों द्वारा द्रुतगति से कराये जाये। ऊपर के कार्य केवल मजदरों से कराया जाये,ताकि कराए गए कार्य मानक के अनुरूप बन सकें।
2) वांधो’ का निर्माण, कृषि उपजाऊ भूमि हेतु खेतों का समतलीकरण,नहर की सिल्ट-सफाई का काम द्रुतगति से मशीनों से कराया जाये। तथा इनसे संबंधित ऊपर का काम मजदरों से कराया जाये।
3) कृपया (वी बी जी राम जी) योजना से किसानों के पशुपालन तथा खेती से जुड़े कार्य जैसे चारा, निराई, गुड़ाई, धान की
रोपाई,खेतों की मेड़बन्दी, फसल कटाई व मड़ाई,बुवाई से लेकर अनाज की दुलाई तथा अनाज के रखरखाव का कार्य भी (वी बी जी राम जी) योजना से कराया जाये।
4-खेत का पानी खेत में, तथा गाँवों का पानी तालाब में इस विषय को भी (वी बी जी,राम जी) विधेयक में शामिल किया जाये।
5- छोटी-छोटी नदियों का गहरीकरण तथा सिल्ट, सफाई का कार्य भी इस विधेयक के अंतर्गत जेसीबी मशीनों से कराने की अनुमति दिया जाये,इससे गुणवत्तापूर्ण कार्य संभव होगा।
6) वृक्षारोपण के लिए अच्छी किस्म के फलदार पौधा लगाए जाएं,तथा ट्रीगार्डस सहित सम्पूर्ण रख रखाव भी (वी बी जी राम जी) योजना से किया जाये,ताकि काटे जा रहे पेड़ों की क्षतिपूर्ति भी हो जाए और पर्यावरण का भी संरक्षण हो सके।
7) बरसात के पानी को जगह-जगह पर बांधों का निर्माण कर उसे एकत्रित किया जाए,जिससे संग्रहित किए गए पानी से फसलों की सिंचाई के उपयोग में लाया जाए। साथ में बाढ़नियंत्रण का कार्य भी (वी बी जी राम जी) योजना से किया जाये,तथा खेतीयुक्त जमीन का समतलीकरण भी इसी योजना के अंतर्गत कराया जाये।
सादर निवेदन है, कि खेती को घाटे से रोकने तथा किसानों का खेती से पलायन रोकने के लिये खेती को सरल बनाने के लिये, तथा खेती के साथ पशुपालन कार्य को लाभदायक बनाने के लिये कृपया उपरोक्त 07विन्दुओं को भी (वीबीजी राम जी) योजना में जोड़ने की कृपा करें! कृपया इस तथ्य को आपके द्वारा सदैव संज्ञान में लिया जाये, कि यदि खेती का कार्य प्रभावित हो गया तो देश के सामने “अन्न” का संकट उत्पन्न हो जायेगा।
कृपया आपसे आग्रह है कि कृत कार्यवाही से पत्र के द्वारा प्रदेश संगठन को भी अवगत कराने की कृपा करें।
भवदीय,सादर: कौशल किशोर पान्डेय,प्रदेश अध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन (उत्तर प्रदेश)

