Sat. Nov 14th, 2026

बांसी में राप्ती नदी तट पर छठ घाट की तैयारियों का अध्यक्ष प्रतिनिधि ने किया निरीक्षण

बांसी में राप्ती नदी तट पर छठ घाट की तैयारियों का अध्यक्ष प्रतिनिधि ने किया निरीक्षण

नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ने महापर्व शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के दिए निर्देश

सिद्धार्थनगर। छठ महापर्व से पहले बुधवार को बांसी के राप्ती नदी घाट पर तैयारियों का निरीक्षण किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहम्मद इदरीश राईनी (पटवारी) ने घाट का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, लाइट और जमीन समतल करने के काम देखे। नगर पालिका कर्मचारी घाट पर मिट्टी बराबर कर रहे हैं। वहां पेंटिंग और रंग-रोगन का काम भी चल रहा है। अध्यक्ष प्रतिनिधि ने अधिकारियों और कर्मचारियों को महापर्व शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान व्रतियों और श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, इसका ध्यान रखा जाए। निरीक्षण के दौरान स्थानीय प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *