Wed. Jun 3rd, 2026

बुलडोजर कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया

सुप्रीम कोर्ट के आदेश बुलडोजर

बुलडोजर कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के द्वारा बुलडोजर से लोगों को डराने के लिए किया जाता था,तथा विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए होता था। अखिलेश यादव ने कहा कि मैं धन्यवाद और बधाई दूंगा सुप्रीम कोर्ट के फैसले का जिसने बुलडोजर को रोकने का काम किया है।

वहीं सुप्रीम कोर्ट ने अगले आदेश तक पूरे देश में बुलडोजर कार्रवाई पर रोक लगा दी है। अगली तिथि 01 अक्टूबर को है। जिस दिन बुलडोजर पर नए दिशा निर्देश आने की संभावना है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बुलडोजर कार्रवाई का महिमा मंडन बंद हो,सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि यदि बुलडोजर का चलना जरूरी है तो न्यायालय के आदेश से ही चलेगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *