Thu. Oct 22nd, 2026

भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी का असदुद्दीन ओवैसी पर पलटवार/लोगों को भड़काने के बजाय देश की अदालत पर भरोसा करें…

लखनऊ–दिनाँक 14 मई 2022

भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी का असदुद्दीन ओवैसी पर पलटवार/लोगों को भड़काने के बजाय देश की अदालत पर भरोसा करें…

लखनऊ। भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी का असदुद्दीन ओवैसी पर पलटवार करते हुए कहा कि ओवैसी अब भड़काना बंद करें। वह लगातार लोगों को भड़का कर के सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की कोशिश का रहे हैं।अपने आप को बैरिस्टर कहलवाने वाले ओवैसी को देश की अदालत पर भरोसा करना चाहिए।

राकेश त्रिपाठी ने कहा कि देश की अदालत जो निर्णय लेगी वो सबको मान्य होगा। लेकिन असद्दुदीन ओवैसी बार बार बाबरी का इश्यू उठाकर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को चैलेंज देने का काम कर रहे हैं।क्या देश के संविधान में उनका भरोसा नहीं है, अब वो देश को भड़काना बंद करें और अदालत के फैशले का सम्मान करें।

Related Post