Tue. Jul 28th, 2026

भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस व एसएसबी ने सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत संयुक्त पेट्रोलिंग की!

भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस व एसएसबी ने सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत संयुक्त पेट्रोलिंग की!

संयुक्त टीम ने स्थानीय लोगों से संवाद कर सुरक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त की! लोगों को सतर्क रहने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए किया जागरूक

शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर,न्यूज 17 इंडिया संवाददाता। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से रविवार को थाना लोटन पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने सघन पेट्रोलिंग अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा के नेतृत्व में हरिवंशपुर चौकी पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल सीमा पर पिलर संख्या 540 के पास गहन पेट्रोलिंग की। संयुक्त टीम ने सीमावर्ती क्षेत्र में आने-जाने वाले व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच की। इसके साथ ही स्थानीय लोगों से संवाद कर सुरक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त की और उन्हें सतर्क रहने के साथ किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीमा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने तथा तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए इस प्रकार की संयुक्त पेट्रोलिंग आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *