मोहाना पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में 651 ग्राम सफेद धातु की 21 जोड़ी पायल के साथ एक आरोपी को दबोचा
सिद्धार्थनगर। जनपद में तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहाना पुलिस और एसएसबी ककरहवा की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 21 जोड़ी सफेद धातु की पायल (कुल वजन 651 ग्राम) तथा एक साइकिल के साथ एक भारतीय आरोपी को गिरफ्तार किया। बरामद सामान को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय ककरहवा भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में अपराध एवं तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद एवं क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मोहाना जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
संयुक्त टीम ने रविवार को सीमा स्तंभसंख्या 543/01 के पास चेकिंग के दौरान परशुराम गुप्ता (59 वर्ष), पुत्र तीरथ गुप्ता, निवासी ग्राम सलहन्तपुर, थाना मोहाना, जनपद सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 21 जोड़ी सफेद धातु की पायल और एक साइकिल बरामद हुई। मामले में कस्टम अधिनियम की धारा-11 के तहत आवश्यक कार्रवाई के लिए आरोपी और बरामद सामान को कस्टम कार्यालय ककरहवा भेजा गया है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह,प्रभारी चौकी ककरहवा, हेड कांस्टेबल आत्मानंद यादव, कांस्टेबल अनुराग तिवारी, एसएसबी के उपनिरीक्षक हमीर सिंह, सहायक उपनिरीक्षक अनुपति राजी रेडी तथा सहायक उपनिरीक्षक अनंताराज ए. शामिल रहे।

