दिल्ली – 12 अगस्त 2024
भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में मुख्य मंत्री योगी हुए सम्मिलित
दिल्ली। आज उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में सम्मिलित हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च गुणवत्ता के राजमार्गों का निर्माण हो रहा है।
मुख्य मंत्री ने कहा कि हमारा प्रदेश आज “एक्सप्रेस-वे प्रदेश” बनने की दिशा में सतत गतिमान है।