महराजगंज : कोरोना वैश्विक महामारी के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने शिकायत दर्ज कराने हेतु जारी किया व्हाटसएप नंबर-09454402465
न्यूज़ 17 इंडिया-अप्रैल-23-04-202
महराजगंज – कोरोना संक्रमण का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। इससे बचने के लिए एसपी प्रदीप गुप्ता ने फोन पर ही शिकायत दर्ज कराने का नया फार्मूला निकाल लिया है । अब लोगों को शिकायत करने के लिए जिला मुख्यालय नहीं आना पड़ेगा। घर बैठे ही उनकी शिकायतें फोन के माध्यम से ही सीधे एसपी तक पहुंच जाएंगी। एसपी गुप्ता ने बताया कि इसके लिए व्हाट्सएप नंबर जारी कर दिया गया है। जिसका फोन न० 9454402465 है। इस नम्बर पर आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि कोरोना महामारी बहुत तेजी से फैल रही है। इससे बचने के लिए उपलब्ध कराए गए नम्बर पर अवकाश के दिनों को छोड़कर प्रतिदिन 10 बजे से 2 बजे तक लोग अपने प्रार्थना पत्र/शिकायतें व्हाट्सएप के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं।जनता के प्रार्थना पत्रों का वह स्वयं संज्ञान लेकर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित करेंगे।
महराजगंज से न्यूज़ 27 इंडिया संपादक विश्वामित्रमिश्रा की रिपोर्ट……
