Mon. Apr 20th, 2026

महराजगंज/फरेंदा विकास खंड के ग्राम सभा परासखाड़ में भगवान परशुराम की मुर्ति की स्थापना विधि विधान के साथ हुई सम्पन्न

फरेन्दा/महराजगंज
दिनाँक-23-11-020

महराजगंज/फरेंदा विकास खंड के ग्राम सभा परासखाड़ में भगवान परशुराम की मुर्ति की स्थापना विधि विधान के साथ हुई सम्पन्न

महराजगंज जिले के फरेंदा विकास खंड के अंतर्गत ग्राम सभा परासखाड़ में भगवान परशुराम की मुर्ति की स्थापना सोमवार को पूरे विधि विधान के साथ हुई।सर्व समाज के लोगों की गरिमामयी उपस्थिति में शुभ-मुहूर्त में मुर्ति की स्थापना की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी विनीत मणि त्रिपाठी रहे। कार्यक्रम को अरविंद मिश्र एडवोकेट, मुकेश मिश्र, ग्राम प्रधान विशंभर प्रसाद, बबलू ने भी उपस्थिति जनसमूह को संबोधित किया। इस अवसर पर लेहड़ा मंदिर के प्रबंधक संतोष पाण्डेय ने भगवान परशुराम जी के मूर्ति पर माल्यार्पण किया,आशीष पांडेय, चुन्नू दुबे, विनय तिवारी, धीरज त्रिपाठी, विजय मिश्रा, राहुल त्रिपाठी सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

(महराजगंज से न्यूज़ 17 इंडिया संपादक की एक्सक्लूजिव रिपोर्ट)

Related Post