भगवान बुद्ध ने बुद्ध की भूमि से दया, करुणा, प्रेम एवं शांति का संदेश पूरे विश्व को दिया- डॉ. ज्ञानप्रकाश
इसीलिए भगवान बुद्ध का अपना एक गौरवशाली अतीत रहा है: डॉ. ज्ञानप्रकाश
सिद्धार्थनगर। बुद्ध भूमि का एक गौरवशाली अतीत रहा है,राजकुमार सिद्धार्थ से तथागत भगवान बुद्ध ने विश्व को दया, करुणा, प्रेम एवं शांति का जो संदेश दिया था वो आज भी प्रासंगिक है। यह महात्मा गौतम बुद्ध का प्रताप ही है कि जिसके फलस्वरूप आज दुनिया भर के पर्यटक कपिलवस्तु की पुण्य माटी के दर्शन करने बड़ी संख्या में आते हैं। उक्त बातें अपर जिलाधिकारी न्यायिक डॉक्टर ज्ञानप्रकाश ने व्यक्त किए। वह रविवार को बहुजन सशक्तिकरण संघ द्वारा आयोजित काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व आमंत्रित कवियों पंकज सिद्धार्थ, अभिनव ओझा, मोनिस फैजी, डाक्टर गोविन्द प्रसाद ओझा प्रेम, नियाज कपिलवस्तुवी तथा डाक्टर जावेद कमाल ने अपनी उत्कृष्ट काव्य रचनाओं से प्रेम, बंध गुत्व और एकता का सशक्त संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन नियाज कपिलवस्तुवी ने किया।
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक, शैक्षिक एवं पत्रकारिता सहित अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए आयोजन समिति द्वारा नामित गणमान्य व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में आयोजक मनोज कुमार तथा सह आयोजक गोपाल प्रसाद द्वारा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर हरिशंकर सिंह, सिद्धार्थ गौतम, रामशरन, सुरेन्द्र भारती, अविनाश कुमार शुक्ला, सुरेंद्र गुप्ता, शिखा श्रीवास्तव, मधुरानी शाही एवं धीरेन्द्र सोनी आदि उपस्थित रहे।

