Mon. Aug 3rd, 2026

महिला थाना परिवार परामर्श केंद्र की पहल से 8 बिखरते परिवारों में लौटी खुशियां

महिला थाना परिवार परामर्श केंद्र की पहल से 8 बिखरते परिवारों में लौटी खुशियां

जनपद-सिद्धार्थनगर। महिला थाना प्रभारी निरिक्षक भाग्यवती पांडेय के नेतृत्व में मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से अलग-अलग कारणों से एक-दूसरे से अलग रह रहे 8 दंपतियों के बीच आपसी मतभेद दूर कर एक साथ रहने के लिए सभी दंपतियों को एक साथ विदा कर उनके परिवारों में खुशियां लौटाई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद एवं क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में महिला थानाप्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पांडेय के नेतृत्व में यह प्रयास सफल रही। काउंसलिंग के बाद सभी दंपतियों ने लिखित समझौता कर साथ रहने की सहमति जताई। इस दौरान काउंसलिंग टीम की सदस्य मुख्य आरक्षी आशा, महिला आरक्षी प्रियंबदा सिंह, संगीता, शिखा खरवार, प्रगति और शिवानी सिंह की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *