Tue. Jul 7th, 2026

मिशन शक्ति नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वावलम्बन/के सम्बन्ध मे थानाध्यक्ष जोगिया ने एण्टीरोमियो टीम के साथ क्षेत्र का किया भ्रमण

सिद्धार्थनगर/थाना जोगिया उदयपुर- 11.11.2020

मिशन शक्ति नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वावलम्बन/के सम्बन्ध मे थानाध्यक्ष जोगिया ने एण्टीरोमियो टीम के साथ क्षेत्र का किया भ्रमण

आज दिनांक 11.11.2020 को मुख्यमंत्री उ.प्र. सरकार द्वारा मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के सम्बन्ध मे पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद सिद्धार्थनगर राम अभिलाष त्रिपाठी के आदेश के क्रम में एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद सिद्धार्थनगर मायाराम वर्मा के कुशल पर्यवेक्षण व नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा जारी आदेश के क्रम में थाना जोगिया उदयपुर में थानाध्यक्ष जोगिया उदयपुर आलोक कुमार श्रीवास्तव मय थाने की एण्टीरोमियो टीम के साथ थाना क्षेत्र का भ्रमण करते हुए नारी सुरक्षा हेतु सरकार द्वारा चलाये जा रहे सेवाएं जैसे 1090 वूमेन पॉवर हेल्पलाईन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाईन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एम्बुलेंस सेवा के बारे में बताया गया । विद्यालय, बन्धा व मंदिर एवं बाजार में चेकिंग कि गई जिसमें कुल 07 व्यक्ति मिले जिसमें से 05 व्यक्तियो को हिदायत व 02 व्यक्तियो को माफीनामा पर छोड़ा गया ।

*हिदायत पर छोड़े गये व्यक्तियो का विवरण*
1. शुभम पुत्र श्यामू सा0 रुद्रपुर थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर
2. पंकज पुत्र मिनकू सा0 रुद्रपुर थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर
3.अमीश पुत्र राकेश सा0 रुद्रपुर थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर
4.दुर्गेश पुत्र रमेश सा0 छिटही थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर
5. महेश पुत्र वीरेन्द्र सा0 टेकापार थाना जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर

*माफीनामा पर छोडे गये व्यक्तियो का विवरण*
1.रामजीत पुत्र बेचन यादव सा0 सेमनहरा थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर
2.मंजू पत्नी धनीराम यादव सा0 नरायनपुर थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर।

(न्यूज़ 17 इंडिया एडिटर इन चीफ विजयकुमारमिश्र)

Related Post