मुख्यमंत्री योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना,अपने कृत्यों पर माफी मांगें राम भक्तों पर गोली चलवाने वाले
मुख्यमंत्री योगी ने 504.34 करोड़ रुपये की 77 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
बस्ती से न्यूज 17 इंडिया संवाददाता राहुल सिंह की रिपोर्ट.
बस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को चुनावी मूड में नजर आए। प्रतिकूल मौसम में श्रद्धालुओं का उत्साह देख मुख्यमंत्री ने कहा ऐसा लगता है कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष भी आने वाले समय में भगवा वस्त्र पहनकर कांवड़ यात्रा में शामिल होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। विपक्ष पर हमलावर हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने, राम भक्तों पर गोली चलवाकर जय श्रीराम बोलने वालों पर कार्रवाई कराने वाले कृत्य के लिए विपक्ष को जनता से माफी मांगनी चाहिए।मखौड़ाधाम की पावन धरती से सटे हरैया के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय प्रांगण में 77 परियोजनाओं के लोकार्पण शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले जो पैसा कब्रिस्तान पर खर्च होता था, आज मंदिरों के विकास पर खर्च हो रहा है। सपा सरकार ने जिस कड़रधाम मंदिर को लटकाया था, उसका समाधान हो गया है।
सीएम योगी ने कहा- जल्द शुरू होगा बाबा भद्रेश्वरनाथ के साथ कड़र मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य: हरैया में विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बाबा भद्रेश्वनाथ मंदिर के साथ कर्णधाम मंदिर का भी काम जल्द शुरू होगा। प्रदेश में 1500 मंदिरों के जीर्णोद्धार का काम चल रहा है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण करोड़ों रामभक्तों की आस्था, विश्वास और संकल्प की जीत है। पूर्व की सरकार वहां गोली चलवाते थे, हमने माता शबरी के नाम पर भक्तों को भोजन का इंतजाम किया।पहले कब्रिस्तान के नाम पर खर्च होता था धन, अब प्रदेश में होने लगा मंदिरों का पर्यटकीय विकास पर खर्च हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा सरकार में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा खतरे में थी। देख सपाई, बिटिया घबराई की कहावत प्रचलित थी। जब सरकार ही बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिए खतरा बन जाए तो उसकी तुलना दुर्योधन के शासन से ही की जा सकती है। पहले बस्ती सहित प्रदेश में दुर्गा पूजा, होली, रामनवमी जैसे पर्वों पर दंगे होते थे,यहां परशुरामपुर में दलितों और गरीबों की बस्तियां जला दी गईं, लेकिन सरकार ने कुछ नहीं किया, हमने गोरखपुर से आकर यहां स्थिति को संभाला था। प्रदेश में चार बार सपा सरकार थी, लेकिन उनके शासनकाल में किसी भी गरीब का घर नहीं बनता था, हां अगर कुछ बनता था तो कब्रिस्तान की बाउंड्री।
डबल इंजन की भाजपा सरकार विरासत और विकास के संकल्प को प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ा रही है।lमहर्षि वशिष्ठ की तपोभूमि एवं आस्था के पावन केंद्र मखौड़ा धाम से जुड़े जनपद बस्ती के हर्रैया एवं कप्तानगंज विधान सभा क्षेत्रों में ₹504 करोड़ से अधिक लागत की 77 विकास परियोजनाओं का आज लोकार्पण/शिलान्यास किया।साथ ही, विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, स्वीकृति-पत्र, आवास की चाबी और चेक भी वितरित किए।सभी लाभार्थियों एवं जनपद वासियों को हार्दिक बधाई।

