Sun. Feb 2nd, 2025

मुख्यमंत्री योगी ने 1895 करेाड़ की लागत की धनराशि से 551 परियोजनाओ का किया लोकार्पण/शिलान्यास

सिद्धार्थनगर 15 मार्च 2024

मुख्यमंत्री योगी ने 1895 करेाड़ की लागत की धनराशि से 551 परियोजनाओ का किया लोकार्पण/शिलान्यास

 इंसेफ्लाइटिस मच्छर और माफियाओं के आतंक से मुक्त हुआ यूपी–योगी आदित्यनाथ

 ए0एन0एम/जी0एन0एम0 की पढ़ाई हेतु नर्सिंग कॉलेज व 1900करोड़ लागत की सैकड़ों योजनाओं का मुख्यमंत्री योगी ने किया शिलान्यास/लोकार्पण

सिद्धार्थनगर 15मार्च 2024/ पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ ने बी.एस.ए.ग्राउण्ड में बने हेलीपैड पर हेलीकाप्टर से पहुॅचे। मुख्यमंत्री के साथ मे सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक बांसी जय प्रताप सिंह,विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, विधायक शहर पश्चिमी प्रयागराज सिद्धार्थनाथ सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती शीतल सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर सहजानन्द राय, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, नगर पालिका सिद्धार्थनगर अध्यक्ष गोविन्द माधव, आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती अखिलेश कुमार सिंह,आई.जी. आर0के0भारद्वाज, जिलाधिकारी पवन अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार उपस्थित थेे,मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ को सांसद पाल ने पुष्प गुच्छ एवं बुद्ध प्रतिमा देकर स्वागत किया।

मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ ने रू0 1895 करेाड़ की लागत की धनराशि से 551 परियोजनाओ को लाकार्पण/शिलान्यास बटन दबाकर किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ द्वारा स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तीकरण योजनान्तर्गत स्मार्टफोन वितरण लाथार्भी साक्षी, मो0 आरिफ शाह, रेखा, टेबलेट वितरण लाभार्थी सचिन अग्रहरि, बी.सी.सखी सुश्री रूकसार बानो, मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) लाभार्थी निर्मला, राम भवन, संजना को आवास की सांकेतिक चाभी दिया गया तथा दीक्षा एवं पंखुड़ी को अन्न प्रासन कराया ।

मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ ने सांसद, विधायकगण एवं पार्टी पदाधिकारी एवं भारी संख्या में उपस्थित जन समूह को बधाई देते हुए कहा कि होली से पूर्व रू0 1895 करोड़़ की योजनाओ का लाकार्पण/शिलान्यास कर रहा हॅू। उन्होंने कहा कि सांसद डुमरियागंज की तरह सांसद होना चाहिए जो अपने क्षेत्र की जनता के समस्याओं के लिए जनता से जुड़े रहते है इसके लिए मै सांसद डुमरियागंज का अभिनन्दन करता हॅू। ऐसा सांसद मिलना मुश्किल है। जनपद सिद्धार्थनगर आज आंकाक्षात्मक जनपद से निकलकर अग्रणी जनपद बन रहा है। आज शासकीय योजनाओ का लाभ सभी पात्र लाभार्थियों को मिल रहा है। स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में भी विभिन्न योजनायें चलायी जा रही है। पहले माफिया गरीबो का हक निगल जाते थे। जे.ई./ए.ई.एस. से सबसे ग्रसित जनपद सिाद्धार्थनगर था। उन बच्चो को बचाने के लिए जब मै जब सड़क से संसद तक लड़ता था उस समय विपक्ष का एक सांसद मेरे साथ खड़ा होता था, जो जगदम्बिका पाल थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सिद्धार्थनगर इंसेफ्लाटिस से मुक्त है। किसी भी बच्चे की मृत्यु इंसेफ्लाटिस से नही हो रही है। हमने मच्छर और माफिया दोनों को समाप्त करने का काम किया है। जनपद पिछड़े जनपद की श्रेणी से निकलकर अग्रणी जनपद की श्रेणी में खड़ा हो रहा है।सि0नगर में अच्छे-अच्छे विद्यालय बन गये है। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय एक नई पहचान बना रहा है। जनपद में माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल बनकर तैयार है जो लोगो को अपनी सेवाये दे रहा है। ए.एन.एम/जी.एन.एम. की पढ़ाई हेतु नर्सिग कालेज का शिलान्यास आज मैने किया है। हर घर को स्वच्छ जल मिल रहा है। सभी गांवो को अच्छी सड़को से जोड़ा जा रहा है। आज भारत बदल रहा है। भारत का सम्मान दुनिया में बढा है। भारत ने पिछले 10 वर्ष में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कई ऊॅचाइयों को छुआ है। आज भारत दुनियां का नेतृत्व करता दिखायी दे रहा है। अमृत काल में ही देश दुनिया की पॉचवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था बने हैं। अगले तीन वर्षो में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थ व्यवस्था बनेगा। गरीबो को निःशुल्क खाद्यान्न दिया जा रहा है। 05लाख तक का स्वास्थ्य हेतु आयुष्मान कार्ड, सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना जैसी तमात प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाओ का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों को दिया जा रहा है। काला नमक चावल को वैश्विक स्तर पर मान्यता मिल जाना भारत की पहचान बनाता है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश में डबल इंजन की सरकार होने से आज आस्था का भी सम्मान हुआ है। 5000 वर्षो का सपना पूरा हुआ और अयोध्या में भव्य राम मन्दिर बना उसमें रामलला विराजमान है। 23 जनवरी 2024 से 10 मार्च 2024 तक 01करेाड़ श्रद्धालुओ ने रामलला का दर्शन किया गया है। आज भारत प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत हमारा संकल्प होना चाहिए। विकसित भारत के लिए विकसित उ0प्र0 होना चाहिए, विकसित उ0प्र0 के लिए विकसित सिद्धार्थनगर होना चाहिए। योजनाओ का लाभ पात्र लाभार्थियों को मिलता रहे इसके लिए डबल इंजन की सरकार केंद्र एवं प्रदेश में आवश्यक है। मुख्यमंत्री योगी ने मंच से सभी को बधाई दी।

इस अवसर पर सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ का स्वागत करते हुए कहा कि आज पूरा सिद्धार्थनगर आपका स्वागत कर रहा है। आपने जनपद सि0नगर को पिछड़े जनपद से अग्रणी जनपद में करने का काम किया है। हम अपने आपको बहुत सौभाग्यशाली समझता हूं कि तीसरी बार लोकसभा डुमरियागंज से भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा मुझे प्रत्याशी बनाया है। सांसद पाल ने कहा कि पहले हम कभी कल्पना नही करते थे कि जनपद में मेडिकल कालेज होगा।मुख्यमंत्री बनने के बाद पहला मेडिकल कालेज जनपद सिद्धार्थनगर को देने का कार्य किया।जनपद में किसी को गम्भीर बीमारी होने पर मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर किया जाता था किन्तु जनपद को मेडिकल कालेज की सौगात देने के बाद अब यही पर इलाज हो रहा है। इसके लिए पूरी जनता आपकी आभारी है। पहले जापानी इंसेफ्लाटिस से पूर्वांचल में बच्चो की मृत्यु हो जाती थी। सांसद ने कहा कि आपके द्वारा ओ0डी0ओ0पी0 के अंतर्गत काला नमक चावल को चयनित किया गया है। आज कालानमक चावल की खेती 15हजार हेक्टेयर में हो रही है। बुद्धभूमि पर विपाशना केन्द्र की सौगात मिली है। प्रत्येक विकास खण्ड में आई.टी.आई. का निर्माण कराया जा रहा है।

इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त पूर्व विधायक डुमरियागंज राघवेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक इटवा डा0सतीश द्विवेदी, लोकसभा डुमरियागंज प्रभारी हरिचरण कुशवाहा, लोकसभा संयोजक रामकुमार कुंवर, पिछड़ा मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष शिवनाथ चौधरी,अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर, तथा अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, दूर-दराज से आयी जनता तथा स्कूली बच्चों आदि की उपस्थिति रही।

Related Post

You Missed