Thu. Jul 30th, 2026

लोकसभा2024 चुनाव के दृष्टिगत मुख्यालय स्थित कपिलवस्तु विधानसभा में सिद्धार्थ नाथ सिंह ने चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन

सिद्धार्थनगर 15 मार्च 2024

लोकसभा2024 चुनाव के दृष्टिगत मुख्यालय स्थित कपिलवस्तु विधानसभा में सिद्धार्थ नाथ सिंह ने चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन

आगामी लोकसभा 2024 चुनाव के दृष्टिगत डुमरियागंज लोकसभा सीट से सांसद जगदंबिका पाल को भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया है। जगदम्बिकापाल के ऊपर तीसरी बार भाजपा ने विश्वाश जताया है। क्योंकि दो बार भाजपा के सिम्बल तथा एक बार कांग्रेस के सिम्बल से सांसद पाल चुनाव जीत चुके है। ऐसे में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को पूरा भरोशा है कि डुमरियागंज की सीट इस बार भी काफी बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगी।

आज इसी खुशी में जनपद मुख्यालय अंतर्गत कपिलवस्तु विधानसभा में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर पूर्व मंत्री व विधायक कलस्टर इंचार्ज बस्ती मंडल सिद्धार्थ नाथ सिंह के द्वारा तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। उद्घाटन के मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, डुमरियागंज सांसद जगदंबिकापाल, शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र प्रताप सिंह, जिला प्रभारी हरिचरण कुशवाहा ,लोकसभा डुमरियागंज प्रभारी समीर त्रिपाठी के अलावा भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। चुनावी कार्यालय का उद्घाटन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया।

Related Post