Wed. Jul 8th, 2026

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, तेतरी बाजार में कार्यशाला एवं जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया

सिद्धार्थनगर/19-11-020

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, तेतरी बाजार में कार्यशाला एवं जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया

आज दिनांक 19.11.2020 को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, तेतरी बाजार में कार्यशाला एवं जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया जिसमें छात्राएं व प्रधानाचार्य एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे l कार्यक्रम के उपरान्त राजकीय कन्या इंटर कॉलेज परिसर का निरीक्षण भी किया गया जिसमें निम्न स्थिति है –
1-विद्यालय की तीन तरफ से बाउंड्री वाल गिर गई है जिससे परिसर असुरक्षित है l जिला विद्यालय निरीक्षक को बाउंड्री वाल निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिए गएl
2-परिसर में बना कंप्यूटर लैब जिसमें प्रोजेक्टर, कंप्यूटर एवं अन्य उपकरण लगे हैं परंतु उसका प्रयोग नहीं किया जा रहा है l जिसके लिए प्रधानाचार्य एवं जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया गया l
3-साइंस लैब जिसकी मान्यता न होने के कारण प्रयोग में नहीं आ रहा है, की मान्यता दिलाने हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया गया l
4-विद्यालय परिसर में O.B.C. छात्राओं हेतु हॉस्टल वर्ष 2012 में निर्मित कराया गया परंतु उसका प्रयोग नहीं किया जा रहा जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया गया कि हॉस्टल का प्रयोग हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें l

(News 17 india एडिटर इन चीफ विजयकुमारमिश्रा)

Related Post