सिद्धार्थनगर 21 जून 2022
विधायक विनय वर्मा के शिकायत को संज्ञान में लेते हुए बढ़नी के चिकित्सक को सीएमओ ने हटाया–
प्रा0 स्वा0 केंद्र बढ़नी के चिकित्सक की लापरवाही क्षम्य नहीं–विनय वर्मा
नोट:- सीएमओ के आदेश की कॉपी समाचार के अंदर संलग्न है।
सिद्धार्थनगर। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बढ़नी के चिकित्सक की घोर लापरवाही देखकर आप भी सहम जायेंगे। शोहरतगढ़ विधायक को सुचना मिली कि एक मासूम बच्चे को पागल सियार ने बुरी तरह काट लिया है। जिसके कारण उसके पैर तथा आँख और नाक के बीच बहुत ही गहरी चोट आई हुई है। जिसको उसके परिजनों ने त्वरित उपचार के लिए बढनी लेकर गए । जहां ड्यूटी पर तैनात सरकारी डॉक्टर बी.के.सिंह के पास ले गए। सरकारी चिकित्सक बी.के. सिंह ने बहुत ही लापरवाही के साथ इस बच्चे को पहले साबुन से नहलाने को कहा। नहलाने के बाद फिर सीजर से घाव पर मलहम लगाकर सुई कल लगाने की बात कहने लगे। बहुत जोर-जबरदस्ती करने पर मामूली सा टेटवेक का इंजेक्शन लगाकर बाकी की सुई और दवाई बहार से लाने को बोला गया।
विधायक विनय वर्मा को जैसे सूचना मिली तत्काल उस बच्चे से मिलने बढ़नी सरकारी अस्पताल पहुंचे और इस घटना की विस्तृत जानकारी इकठ्ठा कर आगे की कार्यवाही किया। बच्चे के परिजनों ने विधायक से सारी बात विस्तार पूर्वक बताया। विधायक ने चिकिसक बी.के. सिंह को बुलाकर पूंछा तो सरकारी गाइडलाइंस बहाना बताने लगे। विधायक ने बी.के. सिंह से कहा कि अपने क्षेत्र में स्वास्थ व्यवस्था या कोई भी मसला हो हम देवतुल्य जनता के सेवक हैं वही सम्मानित जनता ने चुनकर हमे अपना विधायक चुना है। इसलिए हमारे लिए क्षेत्र की जनता सर्वोपरि है। ऐसे में एक मासूम के साथ ऐसी लापरवाही मुझे कतई बर्दाश्त नहीं है।
शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने वहीँ पर तुरंत मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) सिद्धार्थनगर से दूरभाष पर बात कर लापरवाही करने वाले चिकित्सक को तत्काल प्रभाव से अपने विधानसभा क्षेत्र से बाहर भेजने या फिर तत्काल प्रभाव से हटाने को कहा । शोहरतगढ़ विधायक ने(CMO) मुख्य चिकित्सा अधिकारी से सख्त लहजे में कहा कि मेरी बात को ध्यान और तसल्ली से सुनियेगा। यदि अपने बेटे को सरकारी अस्पताल में लेकर जाते संयोग से यह घटना आपके बेटे के साथ होती तो क्या इस तरह की लापरवाही अच्छी लगती। विधायक ने कहा कि हमारे विधानसभा क्षेत्र में भोली भाली जनता के साथ स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील मसले को हम कत्तई वर्दाश्त नही करेंगे।
विधायक ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि चिकिसक बी.के. सिंह को तत्काल प्रभाव से हटाकर कही दूसरे जिले में भेजे या तुरन्त निलंबित करें , यदि लापरवाही हुई तो हम आधे घंटे में मुकदमा दर्ज करवा दूंगा। और इसकी शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगीआदित्यनाथ एवम स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के संज्ञान में लाऊंगा। विधायक ने जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर को भी इसकी जानकारी देने की बात कही ।
शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा के बात को संज्ञान में लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिद्धार्थनगर ने बी.के सिंह का स्थानांतरण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठवल किया कर दिया है।
नोट:- सीएमओ के आदेश की कॉपी समाचार के अंदर संलग्न है।

