शिक्षा ही वह माध्यम है, जो सफलता की ओर अग्रसर करती है: उमा अग्रवाल
छात्र निरन्तर प्रयास के साथ अध्ययन करे तो वह निश्चित रूप से अपने सपनों को साकार कर सकते हैं : राम मिलन त्रिपाठी
शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर: ब्लाकसंसाधन केन्द्र शोहरतगढ़ क्षेत्र के अन्तर्गत नगर पंचायत शोहरतगढ़. कस्बे में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर इन्टर कालेज में मंगलवार को अंक पत्र वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चेयरमैन उमा अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि राम मिलन त्रिपाठी रहे,कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य सन्तोष सिंह ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का बैज लगाकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि चेयरमैन उमा अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जिससे व्यक्ति को जीवन में सफलता की ओर अग्रसर करती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को लगन,मेहनत और अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा दी।
वहीं कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि राम मिलन त्रिपाठी ने कहा कि यदि छात्र छात्राएं पूरी ईमानदारी और निरन्तर प्रयास के साथ अध्ययन करें, तो वे निश्चित रूप से अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। उन्होंने शिक्षकों एवं अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण एवं उचित मार्गदर्शन प्रदान करें,जिससे वह शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
उन्होंने कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की कुंजी है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सन्तोष सिंह ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए छात्र-छात्राओं को नियमित अध्ययन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का सन्देश दिया।वहीं वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं अंक पत्र वितरित किये गये। कार्यक्रम में अभिभावक गण, छात्र-छात्राएं सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहे।

