श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर अयोध्या पहुंचकर पहली बार बोले मुख्यमंत्री,15 दिन प्रतीक्षा कर लें, कोई नहीं बचेगा
एसआइटी की रिपोर्ट आने तक ऐसी कोई बयानबाजी न हो,किसी के पास साक्ष्य हों तो एसआइटी को दें. आहत करने वाली बयानबाजी से बचें- सीएम योगी
प्रभु श्रीराम के अस्तित्व को नकारने वाले आज दे रहे हैं उपदेश, अखिलेश की भक्ति राम के प्रति नहीं,बाबर के प्रति-सीएम योगी
अयोध्या: राम मंदिर के चढ़ावा चोरी की सनसनी के बीच रामनगरी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रमों में ताबड़तोड़ उपस्थिति के साथ चढ़ावा चोरी के मामले पर खुलकर विचार रखे। मुख्यमंत्री ने राम मंदिर के विषय पर समाजवादी पार्टी व कांग्रेस को आईना दिखाया। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम के अस्तित्व को नकारने वाले, रामभक्तों पर लाठी-गोली चलाने वाले उपदेश दे रहे हैं। अयोध्या को अपमानित करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। अयोध्या के बारे में समाचार पत्रों से जो जानकारी मिली, उसके बाद ट्रस्ट के अनुरोध पर हमने एसआइटी जांच बैठाई है। एसआइटी दूध का दूध और पानी का पानी करके रहेगी, इसमें कोई संदेह नहीं है। एसआइटी की रिपोर्ट आने तक ऐसी कोई बयानबाजी न हो, जो रामभक्तों की भावनाओं को आहत करती हो। यदि किसी के पास साक्ष्य हों तो एसआइटी को उपलब्ध करा दें। सीएम ने रामभक्तों से विनम्र अपील की कि प्रभु राम ने हमें मर्यादित रहने का आचरण दिया है, इसलिए मर्यादा का पालन करना चाहिए। हमारे पूर्वजों ने प्रभु के स्थान के लिए मर्यादित रहते हुए पांच सौ वर्षों तक संघर्ष किया है, 15 दिन और इंतजार कर लें। अगर कोई अपराधी है तो यह सुनिश्चित है कि वह कोई भी हो बचेगा नहीं।
सीएम योगी कहा कि इनकी हो पार्टी के मनोज पांडेय ने दर्शन की मांग उठाई तो अखिलेश ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा, सपा प्रमुख ने अब तक राम मंदिर के दर्शन नहीं किए और अपने विधायकों को भी अयोध्या आने से रोका। प्रदेश सरकार के मंत्री मनोज पांडेय ने जब बतौर सपा विधायक प्रस्ताव रखा कि अयोध्या में सभी विधायकों को दर्शन करने जाना चाहिए तो अखिलेश यादव ने मना कर दिया। कहा कि कोई दर्शन करने नहीं जाएगा। इतना ही नहीं, भगवान राम का स्मरण करने पर सपा ने मनोज पांडेय को अपमानित कर बाहर कर दिया। अयोध्या से परहेज करने वाले ये लोग सिर्फ बदनाम करने की नीयत रखते हैं।
योगी ने मणिरामदास जी की छावनी परिसर में रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अध्यक्ष महंत नृत्यगोपालदास के 10 दिवसीय जन्मोत्सव का उद्घाटन तथा उसके पूर्व रुदौली विधानसभा क्षेत्र में राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय व चिकित्सालय समेत 378 करोड़ रुपये से अधिक की 126 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करने के वाद तथा कामाख्याधाम नगर पंचायत कार्यालय परिसर में वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा का अनावरण भी किया।
सीएम ने अयोध्या प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने यहीं से 291 करोड़ रुपये की लागत वाली 245 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने सदैव की तरह बजरंगबली की प्रधानतम पीठ हनुमानगढ़ी में बजरंगबली का तथा रामजन्मभूमि पर विराजे रामलला का दर्शन-पूजन किया।

