सिद्धार्थनगर: थाना बाँसी पुलिस,एसओजी/सर्विलांस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने मिश्रित अंग्रेजी शराब एवं बिक्री करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़! 02 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार
संयुक्त टीम द्वारा प्रभावी चेकिंग एवं मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नकली ढक्कन, बारकोड, मिश्रित अंग्रेजी शराब एवं अन्य सामग्री बरामद
अभियुक्तगण के खिलाफ कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन द्वारा 20,000/-नगद पुरस्कार से पुरष्कृत किया गया
सिद्धार्थनगर। प्रभारी निरीक्षक थाना बाँसी मृत्युंजय पाठक, प्रभारी एसओजी/सर्विलांस उ0नि0 चन्द्रकान्त पाण्डेय एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों के नेतृत्व में थाना बाँसी पुलिस, एसओजी एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 05.08.2026 को रतन सेन सिंह इंटर कॉलेज, इटवा रोड, थाना बाँसी क्षेत्र में प्रभावी चेकिंग एवं मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मिश्रित अंग्रेजी शराब के निर्माण/बिक्री करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त बलराम जायसवाल की निशानदेही पर थाना बाँसी क्षेत्र के सुभाष नगर, कोइलहवा स्थित किराये के एक मकान की तलाशी ली गई, जहाँ से विभिन्न कंपनियों की अंग्रेजी शराब के भारी मात्रा में नकली ढक्कन, बारकोड (सील रैपर), मिश्रित शराब तैयार करने में प्रयुक्त उपकरण एवं अन्य सामग्री बरामद की गई। इसके अतिरिक्त संबंधित दुकान से विभिन्न ब्रांडों की 16 बोतल मिश्रित अंग्रेजी शराब भी बरामद की गई।
उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना बाँसी पर मु0अ0सं0 146/2026, धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस तथा धारा 60/64 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है । साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य व्यक्तियों की तलाश एवं गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।आबकारी विभाग द्वारा संलिप्त दुकान को सील कर सम्बंधित लाइसेंस रद्द करने की कार्यवाही की जा रही है,उक्त कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 20,000/-नगद का पुरस्कार से पुरष्कृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण: (01)बलराम जायसवाल पुत्र स्व. ओमप्रकाश जायसवाल, निवासी देवियापुर नरकटहा थाना बाँसी जनपद सिद्धार्थनगर (आपराधिक इतिहास- मु0अ0सं0 357/2020 धारा 419,420,467,468,471 भादवि0 व 60(1) आबकारी अधिनियम )
(2)प्रदीप कुमार पुत्र हरिपाल सिंह (सेल्स मैन) निवासी अनंगपुर थाना पाली जनपद हरदोई ।
बरामदगी का विवरण:
(1) 32,472 अदद नकली ढक्कन (IB, Old Monk, RS, Iconic, BP एवं McDowell’s कम्पनी के)।
(2) 12,740 अदद बारकोड (सील रैपर)।
(3) 16 बोतल मिश्रित अंग्रेजी शराब (IB, Iconic एवं RS कम्पनी की, 375 मि0.ली0. एवं 180 मि0.ली0.।
(4) एक अदद इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन।
(5) एक अदद नाजायज चाकू ।
(6) दो अदद सुजा,ढक्कन खोलने में प्रयुक्त।
(7) एक अदद टीवीएस रेडियन मोटरसाइकिल संख्या UP55 AD 0139 (काला रंग)
पूछताछ का विवरण: पूछताछ में अभियुक्त बलराम जायसवाल ने बताया कि उसने थाना बाँसी क्षेत्र के सुभाष नगर, कोइलहवा में एक मकान किराये पर ले रखा था,जहाँ वह विभिन्न कंपनियों की अंग्रेजी शराब के नकली ढक्कन, बारकोड (सील रैपर) एवं अन्य सामग्री का भंडारण करता था। उक्त सामग्री वह गुरुप्रसाद प्रजापति नामक व्यक्ति से ट्रांसपोर्ट के माध्यम से मंगवाता था। पकड़े गए अभियुक्त ने बताया कि वह इन नकली ढक्कनों एवं बारकोड को जनपद सिद्धार्थनगर, आसपास के जनपदों तथा नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों की शराब की दुकानों पर कार्यरत कुछ व्यक्तियों को बेचता था। इनका उपयोग खाली शराब की बोतलों में पुनः शराब भरकर उन पर नकली ढक्कन एवं बारकोड लगाकर असली शराब के रूप में बिक्री करने में किया जाता था, जिससे अवैध आर्थिक लाभ अर्जित किया जाता था।
अभियुक्तगण की निशानदेही पर संबंधित दुकान से 16 बोतल संदिग्ध/मिश्रित अंग्रेजी शराब भी बरामद की गई है। प्रकरण में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता के संबंध में साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं तथा विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस प्रभावी कार्रवाई से नकली एवं संभावित जहरीली अंग्रेजी शराब के निर्माण एवं बिक्री करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है।भारी मात्रा में नकली ढक्कन, बारकोड एवं नकली शराब बरामद होने से लाखों रुपये के सरकारी राजस्व की संभावित क्षति को रोका गया है।
नकली एवं संभावित जहरीली अंग्रेजी शराब के निर्माण एवं बिक्री करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करने एवं गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली संयुक्त टीम में मृत्युंजय पाठक, प्रभारी निरीक्षक, थाना बाँसी,उ0नि0 चन्द्रकान्त पाण्डेय, प्रभारी एसओजी, सिद्धार्थनगर,उ0नि0 हरेन्द्र चौहान प्रभारी सर्विलांस सेल मय टीम,आबकारी निरीक्षक दिनेश कुमार पासवान, आबकारी क्षेत्र द्वितीय, बाँसी, जनपद सिद्धार्थनगर (मय हमराही),आबकारी निरीक्षक मोनी शुक्ला, आबकारी क्षेत्र-डुमरियागंज, आबकारी निरीक्षक रितिक वर्मा, आबकारी क्षेत्र-4, इटवा,जनपद सिद्धार्थनगर,एसओजी टीम: मुख्य आरक्षी राजीव शुक्ला, मनोज राय, मनिंद्र प्रताप चंद , दिलीप कुमार, आशुतोष धर द्विवेदी, आरक्षी वीरेन्द्र त्रिपाठी, आरक्षी रोहित चौहान, छविराज यादव, सत्येंद्र यादव।थाना बाँसी टीम: उ0नि0 रामप्रताप सिंह, शम्स जावेद खान, हेड कांस्टेबल राम शब्द यादव, विद्यानन्द यादव, संतोष पाण्डेय, कांस्टेबल रितेश सिंह, अश्वनी कुमार, राकेश पाठक एवं देवब्रत पाण्डेय, रिक्रूट कांस्टेबल विकास कुमार कार्यवाही में शामिल रहे।

