Sat. Sep 19th, 2026

‘स्वच्छता मेरी सेवा’ अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने जमुआर घाट पर साफ सफाई की

‘स्वच्छता मेरी सेवा’ अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने जमुआर घाट पर साफ सफाई की

सिद्धार्थनगर। सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को जमुआर घाट, नौगढ़ में स्वच्छता मेरी सेवा अभियान चलाया गया। सांसद डुमरियागंज जगदम्बिकापाल,विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, नगर पालिका अध्यक्ष गोविन्द माधव,जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, पुलिस अधीक्षक डा. अभिषेक महाजन एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने झाडू लगाकर घाट की साफ सफाई की।सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि स्वच्छता के साथ जल संरक्षण और वृक्षारोपण भी जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपने घर, मोहल्ले और गांव को स्वच्छ रखने में सहभागिता की अपील की। विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष गोविन्द माधव ने स्वच्छता को जीवन का आवश्यक हिस्सा बताया, जबकि जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने अभियान में सभी से सहयोग की अपील की।साफ सफाई अभियान के बाद जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने जमुआर घाट पर वृक्षारोपण किया। जनपद की नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों में भी सफाई अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर डीएफओ नीला एम, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) गौरव श्रीवास्तव, डीसी मनरेगा संदीप सिंह, पीडी अनिल कुमार, ईओ सिद्धार्थनगर अजय कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *