Sun. Apr 19th, 2026

01 कुण्टल विदेशी मटर व 01 अदद मोटरसाइकिल के साथ 11 कस्टम अधि0 के तहत की गई आवश्यक कार्यवाही

सिद्धार्थनगर-दिनांक 30.09.2020

01 कुण्टल विदेशी मटर व 01 अदद मोटरसाइकिल के साथ 11 कस्टम अधि0 के तहत की गई आवश्यक कार्यवाही

अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु राम अभिलाष त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर के निर्देशन एवम मायाराम वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत दिनांक 29-09-2020 को पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही ।

दिनांक 29-09-2020 को जनपद सिद्धार्थनगर के सभी थाना क्षेत्रों में वाहन /अवैध शराब/ संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग का अभियान चलाया गया । जिसके अन्तर्गत जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्ष द्वारा एम0वी0 एक्ट के अंतर्गत 453 वाहनों को चेक किया गया तथा कुल 88 वाहनों का चालान कर ₹ 77300/-शमन शुल्क वसूल किया गया ।
1- थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा अभियुक्त 1- आकाश यादव पुत्र तौलन यादव 2-अनिल पुत्र हरिराम निवासी-बभनी थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर। के पास से 02 बोरे में 01 कुण्टल विदेशी मटर व 01 अदद मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नं0-यूपी 55 एन 7159 कीमती करीब- 25000/रूपये बरामद होने के संबंध में 11 कस्टम अधि0 के तहत आवश्यक कार्यवाही की गयी है ।

(न्यूज़ 17 इंडिया एडिटर इन चीफ विजयकुमारमिश्र)

Related Post