Sat. Mar 7th, 2026

17 अगस्त 2025 को दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति की मिलन चौक में आयोजित होगी मासिक बैठक- अनंत मिश्र महामंत्री

प्रेस विज्ञप्ति

दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति, गोरखपुर,दिनांक: 16 अगस्त 2025

17 अगस्त 2025 को दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति की मिलन चौक में आयोजित होगी मासिक बैठक- अनंत मिश्र महामंत्री

गोरखपुर: दिनांक 17 अगस्त 2025, दिन रविवार को दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति की मासिक बैठक आयोजित की जा रही है। यह बैठक समिति के वरिष्ठ सदस्य श्रीरामाधार पाण्डेय के जंगल सालिकराम, निकट मिलन चौक, गोरखपुर स्थित निवास स्थान पर अपराह्न 1:30 बजे से आयोजित होगी। बैठक में विचार-विमर्श के प्रमुख बिंदुओं में स्वतंत्रता दिवस समारोह से संबंधित समीक्षा, आगामी सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा, दिव्य प्रकाश पत्रिका का प्रकाशन, संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण एवं सदस्यता विस्तार पर विमर्श किया जाएगा। बैठक में समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से समय पर उपस्थित होने की अपेक्षा की गई है।

भवदीय: अनंत मिश्र महामंत्री, दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति, गोरखपुर

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *