सिद्धार्थनगर/दिनांक 12 मई 2025
ऑपरेशन सिंदूर के दृष्टिगत भारत-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर पुलिस द्वारा एसएसबी व पीएसी के साथ किया चेकिंग व रूट मार्च
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में आज दिनांक 12.05.2025 को भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित थानों की पुलिस द्वारा एसएसबी व पीएसी के साथ संयुक्त रुप से “ऑपरेशन सिंदूर” के दृष्टिगत संयुक्त रूट मार्च कर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहनों की गहनता से चेकिंग की जा रही है। यह रूट मार्च सीमा से सटे संवेदनशील क्षेत्रों, नो-मैन्स लैंड तक आयोजित किया गया ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।इस रूट मार्च का उद्देश्य सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और स्थानीय लोगों में सुरक्षा की भावना को बढ़ाना है।

