Sat. Sep 19th, 2026

4किलो 200 ग्राम अवैध गांजा,के साथ थाना उसका बाजार पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

4किलो 200 ग्राम अवैध गांजा,के साथ थाना उसका बाजार पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर। थाना उसका बाजार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 4 किलो 200 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार,17 सितंबर को ग्राम कटकी के पास मुर्गी फार्म के निकट से राममोहन रस्तोगी पुत्र हरिनन्दन रस्तोगी, निवासी मदनपुर, थाना उसका बाजार को गिरफ्तार किया गया।बरामदगी के आधार पर थाना उसका बाजार में मु0अ0सं0 134/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ.अभिषेक महाजन के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी एवं पुलिस टीम ने की,पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में एनडीपीएस,आबकारी अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *