थाना शोहरतगढ,सिद्धार्थनगर: दिनाँक 15 अप्रैल 2026
थाना शोहरतगढ़ व एसओजी की संयुक्त टीम ने चोरी की घटना का 48 घण्टे के अन्दर किया सफल अनावरण
थाना शोहरतगढ़ व जनपदीय एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा चोरी की घटना का 48 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी किये गये 02 अदद मोबाइल व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा ₹5,000/- नकद आदि बरामद
सिद्धार्थनगर: डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण में मंयक द्विवेदी क्षेत्राधिकारी शोहतगढ के कुशल निर्देशन में नवीन कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना शोहरतगढ मय टीम व मिथिलेश कुमार राय प्रभारी एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम द्वारा थाना शोहरतगढ़ पर पंजीकृत मु0अ0स0 55/2026 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित 02 शातिर चोरों को थानाक्षेत्र के चेतिया मोड के पास से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी किये गये दो अदद मोबाइल व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा ₹5,000/- को बरामद किया गया तथा बरामदगी के आधार पर अन्तर्गत धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी करते हुए अभियुक्तगण आनन्द कुमार यादव पुत्र दिनेश चन्द्र यादव ग्राम पोखरभिटवा थाना कपिलवस्तु जनपद सिद्धार्थनगर,रंजीत विश्वकर्मा पुत्र शेषमन विश्वकर्मा ग्राम रसूलपुर टोला कल्लीपुर थाना कपिलवस्तु,को नियमानुसार आवश्यक विधिक पूर्ण कर न्यायालय भेजा।
बरामदगी का विवरण-
01.दो अदद मोबाइल ।
02.₹5,000/- नकद ।
03.घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल।
अभियुक्तगण का अपराधिक इतिहास-01) मु0अ0स0 55/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना शोहरतगढ।
02) मु0अ0स0 58/2026 धारा 303(4) बीएनएस थाना बांसी।
अभियुक्त को गिरफ्तारी करने वाली संयुक्त टीम -मिथिलेश कुमार राय,प्रभारी एस0ओ0जी0,नवीन कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना शोहरतगढ़,उ0नि0 संतोष कुमार यादव,रामबदन यादव, मुख्य आरक्षी राजीव शुक्ला, दिलीप कुमार, आशुतोष धर दुबे व आरक्षी वीरेन्द्र तिवारी, रोहित चौहान जनपदीय एसओजी,मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार यादव, प्रभाकर यादव व आरक्षी रामकरन,सुदामा यादव।

