Fri. Jan 23rd, 2026

79 वे स्वतंत्रता दिवस पर आल इंडिया पत्रकार एकता संघ के कार्यालय पर किया ध्वजारोहण

सिद्धार्थनगर: 15 अगस्त 2025

79 वे स्वतंत्रता दिवस पर आल इंडिया पत्रकार एकता संघ के कार्यालय पर किया ध्वजारोहण

पूर्वांचल प्रभारी मनोज कुमार।

सिद्दार्थनगर संवाददाता: 79 वे स्वतंत्रता दिवस पर आल इंडिया पत्रकार एकता संघ के कार्यालय पर धूम धाम से राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस को झंडा रोहण मुख्य अतिथि आर पी टाइम्स एवं दूरदर्शन टीवी के संपादक अविनाश कुमार आजाद शुक्ला, न्यूज इंडिया 17 के संपादक विजय कुमार मिश्र विशिष्ट अतिथि सन्तोष गोंड के मौजूदगी में तिरंगा फहराया गया। उसके उपरान्त राष्ट गान को गाया गया। उसके बाद विशिष्ट अतिथि विजय कुमार मिश्र ने स्वतन्त्रता दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी दी और वहीं सन्तोष गोंड ने बताया कि यह वीर सपूतों के बलिदान को याद करते हुए उनके योगदान को याद कर देश को सतर्क और मजबूत करने के लिए इस दिन संकल्पित होते हैं। और अन्त में मुख्यातिथि संपादक अविनाश कुमार शुक्ला ने कहा कि वीरों की कर कुर्बानी को भुलाया नहीं जा सकता है आज उन्हीं लोगों की देन है जो भारत देश आज़ाद हो कर अपने अनुसार देश को तरक्की के आयामों से जोड़ने की कार्य कर रही है यह बहुत ही बड़ी बात है और आज के दिन हम सबको देश के प्रति जागरूक करने की संकल्प लेने चाहिए और यह जो कार्यक्रम के आयोजक हैं उन्हें और उनके पूरी टीम को सराहनीय कार्य के लिए बहुत बहुत धन्यवाद देता हूं । उसके बाद उमेश प्रताप सिंह ने कहा आज जो इतनी संख्या में आप लोगों की मौजूदगी है बहुत ही सराहनीय कार्य है। आप सभी लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है आपका स्वागत अभिनंदन है।

इस अवसर पर मनोज कुमार पुर पूर्वांचल प्रभारी ने सभी सहयोगियों और समर्थकों और पदाधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामना देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद व्यक्त किया। जिसमें संतोष कुमार, अविनाश कुमार शुक्ला, विजय कुमार मिश्र, संतोष कुमार गोंड, मनोज कुमार, उमेश प्रताप सिंह, अब्दुल रशीद हाशमी, रमेश कुमार, दिनेश कुमार, विनोद कुमार तिवारी आदि कई लोग मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *