सिद्धार्थनगर/दिनाँक-03-12-020
हुनर को विकसित कर दिव्यांग के चेहरों पर लाएंगे मुस्कान

हुनर को विकसित कर दिव्यांग चेहरों पर लाएंगे मुस्कान विश्व दिव्यांग दिवस के मौके पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम,बर्डपुर ब्लॉक क्षेत्र के मधुबेनिया के बाल गृह में आयोजित हुए कार्यक्रम जिला प्रशासन सिद्धार्थनगर द्वारा सीफॉर व विकलांग कल्याण सेवा संस्थान के सहयोग से हुआ आयोजन।
दिव्यांग वर्तमान समय में अपने हुनर के दम पर आसमां छू रहे हैं। इनमें प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बस इन्हें निखारने की जरूरत है। अगर दिव्यांगों का हुनर समय से विकसित कर दिया जाए तो चेहरे पर मुस्कान लौट आएगी
यह बातें दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी एजाजुल हक खान ने कही। वह विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर विकलांग कल्याण सेवा संस्थान व सीफॉर के के सहयोग से आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में बतौर अतिथि बोल रहे थे।
बर्डपुर ब्लॉक क्षेत्र के मधुबेनिया में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि दिव्यांगता ईश्वरीय कृपा है। दिव्यांगता को अपने हुनर से हराया जा सकता है। सांसद प्रतिनिधि रामदेव कन्नौजिया ने कहा कि सरकार दिव्यांगों के लिए तमाम योजनाएं चला रखी हैं। इसका प्रचार-प्रसार कर प्रत्येक पात्र को इसका लाभ दिलाया जा रहा है। विकलांग कल्याण सेवा संस्थान संस्थान के प्रबंधक महेश कुमार पासवान ने बताया कि दिव्यागों के यूनिक आईडीडी कार्य बनाए जा रहे हैं। इससे प्रदेश भर में कहीं भी उपयोग कर लाभ उठाया जा सकता है। कार्यक्रम को सिद्धार्थ शिक्षा निकेतन के उप प्रबंधक रवी श्रीवास्तव व सीफॉर के स्टेट कंसलटेंट राजीव गुप्ता ने भी संबोधित किया। इस मौके पर निधि सिंह, नरेंद्र कुमार, अंकिता कसौधन, मनोज कुमार, शैलष, रामप्रकाश, फूलचंद, सुदामा आदि मौजूद रहे। संचालन संदीप ने की। तथा तमाम योजनाएं के बारे में दी जानकारी।जागरूकता कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगों को योजनाएं के बारे में जानकारी दी गई।दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी ने बताया कि विभाग में दिव्यागों के लिए पेंशन, स्वरोजगार योजना, शादी-विवाह अनुदान, ट्राई साइकिल-ह्वील चेयर वितरण कार्यक्रम चलते हैं। पात्र इसका लाभ उठा सकते हैं।
(न्यूज़ 17 इंडिया एडिटर इन चीफ विजयकुमार मिश्रा)