सिद्धार्थनगर/ दिनांक 04-12-2020
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में परेड की ली सलामी
आज दिनांक 04-12-2020 को राम अभिलाष त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में परेड की सलामी ली गई एवं परेड का निरीक्षण किया गया । जवानों को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए महोदय द्वारा सभी जवानों को परेड ग्राउण्ड पर दौड़ाया गया उसके बाद उन्हें तेज/धीरे चाल में चलाकर ड्रिल कराया गया तदोपरान्त महोदय द्वारा क्वार्टर गार्द, शस्त्रागार व स्टोर का निरीक्षण किया गया साथ ही साथ सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि सभी अपने आस-पास की जगहों को साफ व स्वच्छ रखे जिससे पुलिस लाइन में किसी प्रकार की गंदगी न फैले । इस परेड/निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर प्रदीप कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी बांसी अरुण चन्द्र, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष थाना सिद्धार्थनगर, लोटन,मोहाना,कपिलवस्तु, उसका बाजार, महिला थाना, बांसी व प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस लाइन में नियुक्त अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहें।
न्यूज़ 17 इंडिया एडिटर इन चीफ
