पीआरओ-सेल/सिद्धार्थनगर
दिनांक 21-04-2021
उप-जिलाधिकारी इटवा व पुलिस उपाधीक्षक इटवा सिद्धार्थनगर द्वारा थानाक्षेत्र इटवा में एरिया डेमुनेशन कर सम्बंधित को दिए-गए आवश्यक दिशा-निर्देश
त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु उत्कर्ष श्रीवास्तव, उप-जिलाधिकारी इटवा व रमेश चन्द्र पाण्डेय, पुलिस उपाधीक्षक इटवा सिद्धार्थनगर द्वारा थानाक्षेत्र इटवा में सशस्त्र सीमा बल एवं पुलिस बल की संयुक्त टीम द्वारा वाहनों एवं पैदल गश्त कर एरिया डेमुनेशन कर ग्रामीणों/स्थानीय जनमानस से पंचायत चुनाव के दृष्टिगत निर्भीक होकर अपने मताधिकार का शत-प्रतिशत प्रयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया गया एवं वाहनों पर लगे हुए पी0ए0 सिस्टम के माध्यम से शांति-व्यवस्था बनाये रखने की अपील की गयी एवं कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत आम-जन को जागरूक किया गया ।
(न्यूज़ 17 इंडिया चीफ एडिटर विजयकुमारमिश्रा)
