Tue. Jun 30th, 2026

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन- 2021 एवम कोरोना वायरस के दृष्टिगत पथरा बाजार द्वारा मय फोर्स व 1/2 प्लाटून पी.ए.सी 27 वीं वाहिनी दल के साथ आम-जन को किया गया जागरूक

दिनांक – 22.04.2021

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन- 2021 एवम कोरोना वायरस के दृष्टिगत पथरा बाजार द्वारा मय फोर्स व 1/2 प्लाटून पी.ए.सी 27 वीं वाहिनी दल के साथ आम-जन को किया गया जागरूक

*राम अभिलाष त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर द्वारा* त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 को सकुशल संपन्न कराने व कोरोनावायरस से बचाव के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में व सुरेश चंद्र रावत, अपर पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर के पर्यवेक्षण में जग प्रवेश ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप-जिलाधिकारी बांसी, अरूण चन्द्र, क्षेत्राधिकारी, बांसी के कुशल नेतृत्व में ब्रह्मा गोंड, प्रभारी निरीक्षक खेसरहा व राम दरश आर्य, प्रभारी निरीक्षक पथरा बाजार द्वारा मय फोर्स व 1/2 प्लाटून पी.ए.सी 27 वीं वाहिनी दल के साथ खेसरहा थाना क्षेत्र के ऐसे गांव जहाँ पर हिस्ट्रीशीटर अपराधी एवं सक्रिय अपराधी निवास कर रहे हैं, एवं अतिसंवेदनशील गांवों के मतदान केंद्रों के आस-पास सभी मतदान केन्द्रों का भ्रमण तथा फ्लैग मार्च व एरिया डोमिनेशन कर ग्रामीणों/स्थानीय जनमानस से पंचायत चुनाव के दृष्टिगत निर्भीक होकर अपने मताधिकार का शत-प्रतिशत प्रयोग करने हेतु प्रोत्साहित/विश्वास बहाली किया गया एवं वाहनों पर लगे हुए पी0ए0 सिस्टम के माध्यम से शांति-व्यवस्था बनाये रखने की अपील की गयी एवं कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत आम-जन को जागरूक किया गया ।

(न्यूज़ 17 इंफा चीफ एडिटर विजयकुमारमिश्रा)

Related Post