सिद्धार्थ नगर /बर्डपुर
दिनाँक-20/05/3021
(सिद्धार्थनगर से चन्द्रभान यादव की रिपोर्ट..)
सिद्धार्थनगर-बर्डपुर /कचरा निस्तारण का नही है कोई प्रबंध,फैल रही बदबू व गंदगी
_____________________
विकासखण्ड बर्डपुर अंतर्गत बर्डपुर न.7 टोला परसपुर में सफाई व्यवस्था बदहाल लोग नालियों, गलियों, सड़कों पर कचरा जमा करने को मजबूर हैं।
गांव से सटे पूरब तरफ गड़ही में कई वर्षों से कचरा डाला जा रहा है जिससे बदबू का सामना करना पड़ रहा है।और धीरे धीरे जल संचयन हेतु बनाया गया गड्ढा भी पटता जा रहा है।
एक ग्रामीण ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि गांव में जागरूकता की कमी होने से लोग अपना अधिकार ही नहीं समझ पाते है।और जिम्मेदार बेपरवाह है, जनप्रतिनिधियों का ध्यान भी इस तरफ नही जाता। पंचायत चुनाव में वोट के लिए बड़े बड़े वादे, जमीन पर लेट कर पैर छूकर वोट मांगने वाले अब नजर ही नहीं आते है। बारिश में कचरा और गंदगी होने के कारण संक्रमण व बीमारी फैलने का डर है)
वहीं नवनिर्वाचित प्रधान पंकज पासवान से जब रिपोर्टर ने पूंछा तो उन्होंने कहा कि शपथग्रहण के बाद गांव में जगह जगह पर कचरे का डिब्बा रखवाते हैं।) पंकज पासवान-नवनिर्वाचित प्रधान
बीडीओ से जब रिपोर्टर ने इसके बारे में पूंछा तो उनका कहना है कि आपके द्वारा अवगत हुआ है,कचरा निस्तारण के लिए प्रधान को कहीं जमीन देना पड़ेगा, प्रधान द्वारा जमीन नही मिलने पर एसडीएम से बात कर जल्द ही कचरा निस्तारण की व्यवस्था करवाते है।
(नीरज कुमार बीडीओ बर्डपुर)
( सिद्धार्थनगर से चंद्रभान यादव की रिपोर्ट..)
