Wed. Feb 5th, 2025

सिद्धार्थनगर :- ”मिशन शक्ति 3.0“ के अन्तर्गत जिला सयुंक्त चिकित्सालय में सीडीओ पुलकित द्वारा नवजात जन्मी कन्याओं को मिष्ठान एवम साल वितरण किया गया …

सिद्धार्थनगर 11 अगस्त 2021

सिद्धार्थनगर :- ”मिशन शक्ति 3.0“ के अन्तर्गत जिला सयुंक्त चिकित्सालय में सीडीओ पुलकित द्वारा नवजात जन्मी कन्याओं को मिष्ठान एवम साल वितरण किया गया …blank blank

News 17 india.in -11/08/2021

”मिशन शक्ति 3.0“ के अन्तर्गत जिला सयुंक्त चिकित्सालय सिद्धार्थनगर में नवजात जन्मी कन्याओं को मिष्ठान एवम साल का वितरण मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग द्वारा किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग ने ”मिशन शक्ति 3.0“ के अवसर पर कहा कि शासन द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना चलायी गयी है जिसके अन्तर्गत कन्याओं को विभिन्न प्रकार की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिलाओ की सुरक्षा के प्रति महिलाओ को जागरूक करने के लिए भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 नीना वर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद राय, डा0अनूप यादव, महिला कल्याण अधिकारी श्रीमती दीप्ति नारायण, जिला समन्वयक विेवेक मालवीय, सुश्री अर्पणा विश्वास, अभिषेक श्रीवास्तव, विजय प्रजापति तथा अन्य संबधित उपस्थित थे।

Related Post