इटावा–दिनाँक 13/03/2022
राष्ट्रीय पंचायतीराज प्रधान संगठन के तरफ से नवनिर्वाचित विधायको को दी गई बधाई–कौशल किशोर पाण्डेय
“राष्ट्रीय पंचायतीराज प्रधान संगठन प्रदेश मीडिया प्रभारी विजय कुमार मिश्रा”
कानपुर से डा राजेश सिंह चौहान की रिपोर्ट..
उत्तर प्रदेश के समस्त नवनिर्वाचित चुने गए सम्मानित विधायकों को राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की तरफ से रंगों के त्यौहार होली के पावन पर्व के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं ज्ञापित किया है।
राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन सभी चुने हुए सम्मानित विधायको से यह आशा एवं विश्वास हैं कि समस्त सम्मानित ग्राम प्रधान तथा सदस्य क्षेत्र पंचायत, समस्त सदस्य जिला पंचायत, समस्त अध्यक्ष जिला पंचायत तथा सांसदगण तथा नव निर्वाचित विधायकगण सभी मिलकर परस्पर सहयोग से उत्तर प्रदेश को उत्तमप्रदेश बनाने के लिए योगी आदित्यनाथ की डबल इंजन की सरकार के साथ मिलकर समृद्धशाली राज्य बनाएंगे। एक ऐसा राज्य जिसके सभी निवासी बहुत ही खुले व उच्च विचारों के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत करें तथा सभी लोग आपसी सहयोग से भाजपा के नेतृत्व में बनने वाली नवनिर्वाचित सरकार के साथ मिलकर समृद्धशाली राष्ट्र का निर्माण करें। यह शुभकामनाएं राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पान्डे ने सभी नवनिर्वाचित विधायको को दी है। उपरोक्त बातें आज वह प्रधांन संगठन के द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम मे बोल रहे थे। इसी अबसर पर डा राजेश चौहान ने कहा कि हमे उम्मीद है कि उ0प्र0 के जनता जनार्दन द्वारा चुनी गई नव निर्वाचित सरकार उत्तर प्रदेश के साथ भारत को महान व समृद्धशाली राष्ट्र बनाएंगे। इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को रंगों के त्यौहार होली की बधाई व शुभकामनाएं दी गई।
इस अवसर पर कौशल किशोर पाण्डेय कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त डा राजेश सिंह चौहान जिला प्रवक्ता प्रधान संगठन इटावा,विजय प्रताप सिंह सेगर जिला अध्यक्षा प्रधान संगठन इटावा और अन्य प्रधान संगठन के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
“राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पाण्डेय”