शोहरतगढ़-सिद्धार्थनगर/दिनाँक 06 जुलाई 2022
अपना बूथ सबसे मजबूत” बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत ग्राम सिरवत में विधायक विनय वर्मा ने लोगों से किया जनसंपर्क
शोहरतगढ़। “अपना बूथ सबसे मजबूत” बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत विधायक विनय वर्मा ने शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिरवत में बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत गणमान्य एवं संभ्रांत लोगों के साथ बैठक कर जनकल्याणकारी नीतियों एवं क्षेत्र के विकाश पर विचार-विमर्श कर लोगो से जनसंपर्क किया।
प्रदेश व्यापी इस अभियान में अपने विधानसभा क्षेत्र के हर एक बूथ को सुदृढ़ एवं मज़बूत करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। उपस्थित सभी लोगो का भरपूर सहयोग एवं समर्थन प्राप्त हुआ। जिसके लिए हृदय से धन्यवाद एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हैं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष रमेश मणि त्रिपाठी,गंगा मिश्रा एवं तमाम संभ्रांत लोग मौके पर उपस्थिति रहे।