Mon. Feb 3rd, 2025

पूर्वांचल विकास बोर्ड सदस्य अरविन्द सिंह पटेल ने प्रा0 स्वा0 केंद्र बाँसी व माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कालेज का किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर 22 नवम्बर 2022

पूर्वांचल विकास बोर्ड सदस्य अरविन्द सिंह पटेल ने प्रा0 स्वा0 केंद्र बाँसी व माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कालेज का किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर। सदस्य पूर्वांचल विकास बोर्ड उ0प्र0 सरकार बौद्ध अरविन्द सिंह पटेल द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सदस्य पूर्वांचल विकास बोर्ड उ0प्र0 सरकार बौद्ध अरविन्द सिंह पटेल द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाक रूम, इमरजेंसी वार्ड, ओ0पी0डी0 कक्ष आदि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं तीमारदारों को कोई समस्या न हाने पाये। इसके पश्चात सदस्य पूर्वांचल विकास बोर्ड उ0प्र0 सरकार बौद्ध अरविन्द सिंह पटेल द्वारा माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कालेज का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान सदस्य पूर्वांचल विकास बोर्ड उ0प्र0 सरकार बौद्ध अरविन्द सिंह पटेल द्वारा ओ0पी0डी0,जनरल वार्ड, आई0सी0यू0, एस0एन0सी0यू0 वार्ड, महिला वार्ड, डेंगू वार्ड तथा अन्य कक्षो को देखा गया। प्राचार्य, मेडिकल कालेज डा0 ए0के0 झा को निर्देश दिया कि अस्पताल में आने वाले मरीजो/तीमारदारो को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। सभी का सही ढंग से इलाज किया जाये। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित किया जाये।
सदस्य पूर्वांचल विकास बोर्ड उ0प्र0 सरकार बौद्ध अरविन्द सिंह पटेल द्वारा विकास खण्ड नौगढ़ के ग्राम पंचायत शिरवत में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।

उक्त चौपाल कार्यक्रम में संबधित अधिकारियों द्वारा भारत सरकार/प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में उपस्थित लोगो को जानकारी दिया गया तथा उनकी समस्याओ का निस्तारण किया गया।
सदस्य पूर्वांचल विकास बोर्ड उ0प्र0 सरकार बौद्ध अरविन्द सिंह पटेल ने सभी सम्बंधित अधिकारी अपने-अपने विभाग की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुॅचाने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि तथागत गौतम बुद्ध की धरती पर आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। आज भारत सरकार/उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित कर रही है।आज सरकार जनता के द्वार आकर जनमानस की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण किया जा रहा है।blank blank blank

इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त पी0डी0 नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, तहसीलदार नौगढ़ ऋषि राम रमन, खण्ड विकास अधिकारी नौगढ़ अरूण कुमार श्रीवास्तव, सी0डी0पी0ओ0 नौगढ़ गौरीशंकर, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सिरवत जितेन्द्र कुमार तथा अन्य संबधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Post