लखनऊ/दिनाँक 19 मार्च 2023
ऊर्जा मंत्री ए.के शर्मा एवं विद्युत कर्मचारी संघ के बैठक में बनी सहमती/बिजली कर्मियों की हड़ताल 65 घण्टे बाद खत्म…
लखनऊ। बिजली कर्मियों की हड़ताल 65 घण्टे बाद हुई खत्म, ऊर्जा मंत्री एवं विद्युत कर्मचारी संघ के बैठक में बनी सहमति। बहाल होंगे बर्खास्त कर्मचारी कुछ ही घण्टों में लाइट आने की बड़ी सम्भावना। ऊर्जा मंत्री ने संघर्ष समिति के पदाधिकारियों से कहा है कि प्रदेश में जहां कहीं भी विद्युत आपूर्ति बाधित हो,उसे शीघ्र संचालित किया जाए।जो भी कर्मचारी कार्यस्थल पर न हो वह कार्यस्थल पर जाकर पूर्व की भांति अपनी ड्यूटी करें।
ऊर्जा मंत्री ए.के शर्मा ने संघर्ष समिति को भी आश्वासन दिया कि हड़ताल के दौरान कर्मचारियो के खिलाफ की गई संपूर्ण कार्रवाई को वापस लिया जाएगा। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने इसके लिए यूपीपीसीएल के चेयरमैन को निर्देशित भी किया है।अब तक कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई में चाहे एफआईआर हो, निलंबन हो या अन्य किसी प्रकार की कार्रवाई की गई हो,इसे शीघ्र ही वापस लिया जाएगा।
ऊर्जा मंत्री ने संघर्ष के अन्य मुद्दों पर विचार करने के लिए आने वाले समय में वार्ता के माध्यम से हल किया जायेगा। विजली संघर्ष समिति ने एक दिन पहले कार्य वहिष्कार आंदोलन को वापस लिया। बैठक में शैलेष दुबे ने इसकी घोषणा की।